यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आजम खां की टिप्पणी का शासन ने लिया संज्ञान अब कार्रवाई होगी
यूपी सरकार के मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सेना पर टिप्पणी मामले में सपा नेता आजम खां पर कार्रवाई होगी। शासन ने मामले में संज्ञान ले लिया है।

सम्भल (जेएनएन)। यूपी सरकार के मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सेना के जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सपा नेता आजम खां पर बहुत जल्द कार्रवाई होगी। शासन ने मामले में संज्ञान ले लिया है। उल्लेखनीय है कि महाराजगंज, रामपुर, मेरठ, बिजनौर, अलीगढ़, अमरोहा और लखनऊ समेत कई जिलों में आजम खां के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जा चुकी है। कई जिलों में मुकदमें दर्ज भी हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: आजम खां की टिप्पणी का शासन ने लिया संज्ञान अब कार्रवाई होगी
आजम पर निशाना साधते हुए मंत्री ने बलदेव सिंह कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का कुछ लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। आजम ने सेना के जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके सीमा लांघ दी है। सैनिकों की वजह से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आजम हमेशा गलत ही बोलते हैं। सम्भल जिले के प्रभारी मंत्री ने कुरकावली गांव में जनकल्याण सम्मेलन के बाद प्रेसवार्ता में औलख ने कहा कि एक बार पहले भी वह अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए भारत मां को डायन कहकर अपमानित कर चुके हैं। आजम का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उनकी टिप्पणी सेना का मनोबल गिराने वाली तो है ही देश का भी अपमान है।
