Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में शोभायात्रा निकालने पर दो संप्रदाय भिड़े, पथराव फायरिंग व आगजनी

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 20 Apr 2017 09:25 PM (IST)

    सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के सड़क दूधली में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा निकालने को लेकर दो संप्रदाय में गालीगलोज, पथराव, लूटपाट, आगजनी की घटना हुई।

    सहारनपुर में शोभायात्रा निकालने पर दो संप्रदाय भिड़े, पथराव फायरिंग व आगजनी

    सहारनपुर (जेएनएन)।  

    बाबा भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा निकालने को लेकर गुरुवार को मुस्लिम बहुल गांव सड़क दूधली सुलग उठा। भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा व अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों संप्रदाय के लोगों के बीच पथराव, फायरिंग, आगजनी और लूटपाट हुई। आधा दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता चोटिल हो गए। मंडलायुक्त की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। करीब पांच घंटे तक गांव से लेकर एसएसपी आवास तक जमकर उपद्रव होता रहा। पुलिस ने हालात पर बमुश्किल काबू पाया। सहारनपुर शहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। पूरे जिले में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। मेरठ जोन के आइजी अजय आनंद भी मौके पर पहुंच गए। गांव में तनावपूर्ण शांति के बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज सुबह भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में तय हुआ कि डा. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा सड़क दूधली गांव के बाहर से निकाली जाएगी। दोपहर करीब बारह बजे शोभायात्रा शुरू हुई तो भाजपाई अफसरों को धक्का देकर गांव में घुस गए। मस्जिद के निकट से संप्रदाय विशेष के लोगों ने छतों से शोभायात्रा पर पथराव व फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे डीएम एमएस कमाल व एसएसपी लवकुमार ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सांसद गांव के अंदर से ही यात्रा निकाले जाने पर अड़ गए। इस पर दोनों ओर से फिर पथराव शुरू हो गया। गांव की कुछ दुकानों में तोडफ़ोड़ व लूटपाट की गई। दून हाईवे पर आगजनी की गई। बाद में पुलिस ने शोभायात्रा का रथ व बैड बमुश्किल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

    एसएसपी आवास में तोडफ़ोड़
    गांव से लौट कर सांसद राघव लखनपाल, विधायक कुंवर बृजेश सिंह व प्रदीप चौधरी एसएसपी आवास पर धरना देकर बैठ गए। लोगों ने एसएसपी आवास में सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और एसएसपी की नेम प्लेट उखाड़ दी। एसएसपी आवास के बाहर एक संप्रदाय विशेष के व्यक्ति से मारपीट कर उसकी बाइक फंूक दी गई। बीच-बचाव में आए सिपाही राजबीर का हाथ तोड़ दिया।

    एसएसपी ने जानबूझ कर शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। एसएसपी उपद्रवियों को रोकने के बजाय वहां से चले गए। उन्होंने खुद ही अपने आवास में तोडफ़ोड़ कराई है। शासन से अनुमति के बाद यात्रा निकाली जाएगी।
    - राघव लखन पाल शर्मा सांसद।

    उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहीं भी फायरिंग नहीं हुई है। शासन की अनुमति के बाद ही शोभायात्रा निकलवाई जाएगी। फिलहाल सहारनपुर में शांति है।
    - अजय आनंद आइजी मेरठ जोन।
     

    सहारनपुर की घटना पर सरकार सख्त, सात कंपनी पीएसी भेजी गई
    लखनऊ। सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के सड़क दूधली में अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान संाप्रदायिक टकराव पर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। एडीजी (कानून व्वस्था) दलजीत चौधरी ने सात कंपनी अतिरिक्त पीएसी सहारनपुर रवाना की है और आसपास के पुलिस अधिकारियों को सहारनपुर में कैम्प करने का निर्देश दिया है। शासन ने उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। शोभा यात्रा को लेकर दो संप्रदायों के लोगों के बीच टकराव के बाद हिंसा पर उतारू लोगों ने कमिश्नर की गाड़ी तोड़ दी गई। हाईवे पर तोडफ़ोड़ के साथ दुकानों के आग के हवाले कर दिया है।सहारनपुर-रुड़की-देहरादून हाईवे पर वाहनों का आवागमन रुक गया। मेरठ जोन को हाई अलर्ट पर रखकर सुरक्षा का इंतजाम करने के निर्देश दिये गये हंै।

    यह भी पढ़ें:अलीगढ़ में मंदिरों की प्रतिमाएं तोड़ीं, इलाके में तनाव

    यहां हाइवे पर तोडफ़ोड़ के चलते सहारनपुर-रूड़की-देहरादून हाइवे पर वाहनों का आवागमन रूक गया है। तनाव का असर शहर पर भी पड़ा है। बाजारों में एकाएक सन्नाटा पसर गया है। पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने आसपास के जनपदों से पुलिस बल मंगवाया है। 

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क दूधली में डा. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा निकालने को लेकर भाजपा सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि भाजपा नेता आज सुबह से ही प्रशासन से अनुमति लेने के लिए प्रयासरत थे। दो घंटे तक चली बैठक में तय हुआ कि शोभा यात्रा गांव के बाहर से ही निकाली जाएगी। शोभा यात्रा शुरू हुई तो उसे गांव में प्रवेश दे दिया गया, फिर क्या था कि एक विशेष संप्रदाय के लोगों ने इसको लेकर गाली-गलौच के साथ पथराव शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें: मस्जिद में जल चढ़ाने की घोषणा पर गिरफ्तार न्यूज चैनल अधिकारी को जमानत

    पथराव में चार भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। मौके पर डीएम एमएस कमाल व एसएसपी लवकुमार भी पहुंच गए। यहां पर इन सभी ने बवाल कर रहे लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया पर कोई नही माना। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भिजवाया। कुछ ही देर बाद एकाएक फिर पथराव शुरू हो गया। सड़क दूधली गांव के अंदर व हाइवे स्थित दुकानों में लूटपाट कर उनमें तोडफ़ोड़ की गई। कई दुकानों में आगजनी भी की। 

    यह भी पढ़ें: गंगाजल चढ़ाने के मामले को लेकर कड़े पहरे में रही संभल की जामा मस्जिद

    कमिश्नर एमपी अग्रवाल मौके पर पहुंचे तो उनकी गाड़ी पर भी पथराव किया गया, जिस कारण उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। हाइवे पर पथराव, आगजनी की घटना होने से सहारनपुर से रुड़की व देहरादून जा रहे वाहन शहर के चौराहे पर ही रोक दिया। सड़क दूधली में हिंसा की सूचना ने इस कदर जोर पकड़ा कि शहर के मुख्य बाजारोंं में एकाएक सन्नाटा पसर गया है। अभी मौके पर स्थिति तनाव पूर्ण है। डीआईजी जे के शाही ने पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित करते हुए आसपास के जनपदों से पुलिस बल मंगवाया है।

    उधर इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी भी एसएसपी के आवास पर धरने पर बैठे थे। इस दौरान पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लगाये गए। 

    सांसद का हमले का आरोप

    सहारनपुर से भाजपा सांसद राघव  लखनऊ पाल ने एसएसपी आवास पर कहा कि उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। सांसद ने बताया कि की उन पर जान लेवा हमला किया गया था। हमले के दौरान पैर पर चोट लगी थी। उन्होंने कहा कि भाई राहुल तथा कार्यकर्ताओं के कारण बच गये।

    एसएसपी बंगले में तोडफ़ोड़

    एसएसपी की नेम प्लेट उखाड़ी। जमकर हंगामा,डीजीपी जावीद अहमद, एडीजीपी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी ने की डीआईजी सहारनपुर रेंज जेके शाही से बातचीत। सड़क दूधली हालात पर की चर्चा। मेरठ जोन आईजी अजय आनंद कुछ ही देर में पहुंचेंगे घटना स्थल। दूसरी ओर एसएसपी लव कुमार ने कहा असमाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी असमाजिक तत्व  को नही बक्शा जाएगा। पुलिस ने घटना स्थल व उसके आसपास फ्लेग मार्च भी किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner