Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के गौरव थे राजा दिनेश सिंह

    By Edited By:
    Updated: Thu, 19 Jul 2012 06:52 PM (IST)

    Hero Image

    कांग्रेसियों ने जन्म दिवस पर किया याद

    प्रतापगढ़ : भारत के पूर्व विदेश मंत्री एवं कालाकांकर नरेश स्व. राजा दिनेश सिंह बेल्हा ही नहीं बल्कि देश के गौरव थे। उन्होंने प्रतापगढ़ को आदर्श जिला बनाने को लेकर यहां ट्रैक्टर फैक्ट्री की स्थापना कराई थी।

    यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसहाक खां ने गुरुवार को राजा दिनेश सिंह के जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

    जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके आदर्शो पर चलकर ही उनकी बेटी सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह कार्य कर रही हैं। इसके पूर्व राजा दिनेश सिंह के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर बद्री प्रसाद मिश्र, रोहित शुक्ला, नरसिंह प्रसाद मिश्र, शक्तेंद्र द्विवेदी, कपिल द्विवेदी, राम बहाल पाठक, इंद्रानंद तिवारी, रमाकांत पांडेय, सूर्य प्रकाश शुक्ला, डा. वीके सिंह, दूधनाथ भारती आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी क्रम में शहीद उद्यान में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा दिनेश सिंह के जन्म दिवस पर यूथ कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि राजा दिनेश सिंह गरीबों के मसीहा थे। इस मौके पर निर्मल पांडेय, मोनू सरोज, राजेश पटेल, सुधांशु शुक्ला, अवनीश चौधरी, जयप्रकाश सरोज, सुनील दुबे, अनुज पांडेय, ललित सिंह, संतोष सिंह, लोकेश आदि मौजूद रहे। संचालन दिनकर त्रिपाठी ने किया।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर