विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Fri, 21 Nov 2014 10:52 PM (IST)

पीलीभीत : एक युवक ने एक युवती को बहाने से घर बुलाकर बंधक बना लिया और डेढ़ माह तक उसे नशीली गोलियां ख

News Article Hero Image

पीलीभीत : एक युवक ने एक युवती को बहाने से घर बुलाकर बंधक बना लिया और डेढ़ माह तक उसे नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहन विगत 2 अक्टूबर से घर से गायब थी। 20 नवम्बर को रात्रि 8 बजे उसकी बहन घर आयी और उसने बताया कि मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अजीत ने बहाने से बुलाकर अपनी घर ले गया और उसे घर में बंधक बना लिया और उसे नशीली गोलियां खिलाने लगा। जिससे उसकी मानसिक संतुलन बिगड़ गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बरेली कोर्ट में लेकर जाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिये। आरोप है कि युवक का मकान काफी बड़ा है। इसलिए वह उसके चंगुल से आज बमुश्किल मुक्त होकर अपनी घर को आ पायी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।