Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिसमस पर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना

    By Edited By:
    Updated: Wed, 26 Dec 2012 12:14 AM (IST)

    संवाददाता, नोएडा : शहर में मंगलवार को क्रिसमस के अवसर पर गिरजाघरों में विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। यही नहीं, शहर के शॉपिंग मॉल्स के साथ-साथ अनाथालय में भी क्रिसमस का त्योहार मनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां बच्चों व लोगों ने अपने परिचितों को क्रिसमस के अवसर पर प्लम केक दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेक्टर-50 के बेथेल मेथोडिस्ट चर्च में 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे से हिंदी और अंग्रेजी में प्रभु प्रार्थना हुई। वहीं 24 दिसंबर को शाम सात बजे से आठ बजे तक कैंडल लाइट क्रिसमस कैरोल और मॉस हुई। सेक्टर-29 स्थित क्राइस्ट चर्च में 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे से लोग प्रार्थना करने और मोमबत्ती जलाने के लिए पहुंचे। यहां पर 24 दिसंबर की मध्यरात्रि को होली कम्यूनियन और प्रभुभोज हुआ। सेक्टर-34 स्थित सैंट मैरी चर्च में प्रभु के आगमन का उत्सव पूरे जोश से मनाया गया। 24 दिसंबर को शाम 7.30 बजे मलयाली में कैरोल्स, रात 11.30 बजे हिंदी और अंग्रेजी में प्रार्थना हुई। वहीं रात आठ बजे से मलयालम में विशेष प्रार्थना की गई। रात 12 बजे अंग्रेजी और हिंदी में मास हुई। सेक्टर-51 के ऑर्थडॉक्स चर्च में 24 दिसंबर की शाम 6.30 बजे से होली कम्यूनियन से शुरू हुआ। रात 10 बजे उपहार, केक, रात्रि भोज के साथ क्रिसमस सेलीब्रेशन हुआ। इस अवसर पर टिज्वाला में विशेष उपदेश हुए। सेक्टर-50 के इमेनुयल मारथोमा चर्च में 24 दिसंबर की शाम 7.30 बजे से उपदेश, कैरोल गायन, सेंटा उत्सव हुआ।

    हॉलैंड के युवाओं ने गाए कैरोल्स : सेक्टर-21ए जलवायु विहार के सामुदायिक केंद्र में मंगलवार को ग्रेस होम के बच्चों के लिए विशेष क्रिसमस सेलीब्रेशन हुआ। क्रिसमस गीत, स्किट और नृत्य एक के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वी ंिवश यू ए मैरी क्रिसमस पर बच्चों ने नृत्य किया। इस दौरान समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहव‌र्द्धन किया। समारोह का आकर्षण हॉलैंड से आया आठ सदस्यीय युवा दल रहा। इस दल ने क्रिसमस के गीत और कैरोल्स गाकर सबका मन खुश कर दिया।

    मॉल्स में क्रिसमस सेलीब्रेशन की धूम : शहर के मॉल्स में भी क्रिसमस सेलीब्रेशन की धूम रही। जीआइपी के व‌र्ल्डस ऑफ वंडर में क्रिसमस कार्निवाल में बच्चों ने काफी लुत्फ उठाया। 30 फीट का क्रिसमस ट्री, 6 ब्राजीलियन डांसर की स्पेशल क्रिसमस परेड के साथ 40 से अधिक कलाकारों कैरवेन ने लोगों का मनोरंजन किया। छोटे बच्चों ने क्रिसमस कैरोल्स गाए। उधर हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल्स ने अपने अंदाज में क्रिसमस मनाया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूल के बच्चों ने स्ट्रीट डॉग के साथ क्रिसमस मनाया। संस्था के संचालक संजय महापात्रा ने महिलाओं को अपनी सुरक्षा में स्ट्रे डॉग का इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कार्यस्थल और घर के आस-पास के जानवरों से फ्रैंडली होना चाहिए और उन्हें इसके लिए ट्रेनिंग देने की कोशिश करनी चाहिए।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर