विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेवर में दाऊजी मेला शुरू

By Edited By:
Published: Wed, 07 Sep 2016 06:05 PM (IST)

संस, जेवर: जेवर के प्राचीन दाऊजी मंदिर में बुधवार को रागिनी व रोशनी पर्व के साथ 156वां दाऊजी मेला श

News Article Hero Image

संस, जेवर: जेवर के प्राचीन दाऊजी मंदिर में बुधवार को रागिनी व रोशनी पर्व के साथ 156वां दाऊजी मेला शुरू हो गया। यह मेला भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदेव जी के जन्म दिवस के मौके पर हर वर्ष लगता है। सुबह नौ बजे मंदिर में पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे मेला समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान रात में मंदिर में प्रकाश महोत्सव का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में रागिनी का आयोजन भी किया गया। बृहस्पतिवार को दंगल का आयोजन होगा। विजेता टीम को 31 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

स्वर्ण व रजत पदक विजेताओं का स्वागत

संस, जेवर : सहारनपुर में हुई अंतरविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के छात्रों ने छह स्वर्ण, तीन रजत व चार कांस्य जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया। बुधवार को प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में पदक विजेताओं का स्वागत किया गया। बुधवार को कोच फरीद आलम व नौशाद के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले रोहित तालान, दीपांशु, तुषार, कपिल कुमार, हार्दिक निगम, अनुज सिवाच का प्रज्ञान स्कूल में छात्रों ने जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा रजत पदक विजेता अनुज कुमार, सुमिम ¨सह, तुषार गोयल, कांस्य पदक जीतने वाले छात्र मयंक कुमार, रूवेश, इरफान, रणधीर आदि का स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति शर्मा व प्रबंधक हरीश शर्मा ने उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।