विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर में भाजपा विधायक का बयान, 'गोहत्या करने वालों के हाथ-पैर तुड़वा दूंगा'

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Sun, 26 Mar 2017 09:49 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 09:54 AM (IST)

कल एक अभिनंदन समारोह में मौजूद अन्य विधायकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वे बोलते ही गए और किसी की नहीं सुनी।

मुजफ्फरनगर में भाजपा विधायक का बयान, 'गोहत्या करने वालों के हाथ-पैर तुड़वा दूंगा'
मुजफ्फरनगर में भाजपा विधायक का बयान, 'गोहत्या करने वालों के हाथ-पैर तुड़वा दूंगा'

मुजफ्फरनगर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में बूचड़खानों पर यूपी सरकार की तलवार लटक रही है। कई जगह इसका विरोध हो रहा है तो कई जगह मीट और चिकन की दुकानें बंद हो रही हैं। इस बीच, खतौली से भाजपा विधायक नरेंद्र सैनी ने विवादित बयान दिया है। कल एक अभिनंदन समारोह के दौरान उन्होंने गोहत्या पर विवादित बयान दे डाला, जो वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा, 'जो गो-माता को माता न मानते हों और उनकी हत्या करते हों, तो मैंने वादा किया था कि ऐसे लोगों के हाथ पैर तुड़वा दूंगा।' मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, जो गो माता की हत्या करेंगे उनके हाथ पैर तोड़ दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में भी अवैध बूचड़खाने बंद किए जाएं: सुरेश राठौर

इस समारोह में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा समेत जिले के पांच विधायकों का अभिनंदन किया गया। सैनी ने आगे कहा,'जो व्यक्ति वंदे मातरम बोलने में संकोच करता हो, या भारत माता के नारे लगाते हुए जिसका सीना चौड़ा न होता हो और जो गोमाता को माता न मानते हो और उनकी हत्या करते हों, तो मैंने वादा किया था कि ऐसे लोगों के हाथ पैर तुड़वा दूंगा।' मंच पर मौजूद सभी विधायकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वे बोलते ही गए।

यह भी पढ़ें: सरेआम चल रहे अवैध बूचड़खाने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।