विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो दिन की छुट्टी ने बिगाड़ी चाल, बैंकों की लाइन से फिर हुए बेहाल

By Edited By:
Published: Tue, 27 Dec 2016 02:38 AM (IST)

मुरादाबाद : दो दिन बैंकों में अवकाश रहने के कारण पटरी पर लौट रही व्यवस्था फिर से बिगड़ गई। सोमवार

News Article Hero Image

मुरादाबाद :

दो दिन बैंकों में अवकाश रहने के कारण पटरी पर लौट रही व्यवस्था फिर से बिगड़ गई। सोमवार को जब बैंक खुले तो लंबी लंबी लाइन लगी हुई थीं जो देर शाम तक नहीं कम नहीं हुई। दिन भर लोग रुपये निकालने के लिए लाइनों में लगे रहे।

पिछले सप्ताह बैंकों ने खूब रुपये बांटा गया था। इससे लाइन छोटी होती चली गई थीं। उधर चालू एटीएम की संख्या भी बढ़ाई थी। इसी शनिवार और रविवार को अवकाश हो गया। जिसके चले पटरी पर लौट रही व्यवस्था बेपटरी हो गई। दो बैंकों से रुपया नहीं निकाल पाए। जबकि शनिवार को दोपहर तक एटीएम चले उसके बाद एटीएम भी दगा दे गए। रविवार को भी उनके रुपये नहीं भरे गए। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को बैंक खुलते ही वहां लंबी लंबी लाइन लग गई। रुपये निकालने के लिए परेशान रहे। बैंक बंद होने तक लाइन लगी रहीं। हालांकि सोमवार को बैंकों को रुपये मिल चुका था। जिसके चलते सभी बैंकों ने लोगों को रुपये बांटा।

वर्जन -

रुपये की जरूरत थी। शनिवार और रविवार को रुपये नहीं मिल पाए। सोमवार को एटीएम आया तो यहां बहुत लंबी लाइन लगी हुई थी। जबकि पिछले सप्ताह इतनी लंबी लाइन दिखाई नहीं दी थी।

तनवीर

वर्जन -

बैंक से लेकर एटीएम तक हर जगह लाइन थी। जरूरत भर के लिए रुपये निकालने के लिए एटीएम में लाइन लगाई, लेकिन यहां भी दो घंटे से ज्यादा हो गए, लेकिन नंबर नहीं आया।

प्रियंका

वर्जन -

पिछले सप्ताह लाइन इतनी लंबी नहीं थीं। लेकिन अब फिर से वहीं हालत हो गई है। आज उम्मीद नहीं थी कि लाइन इतनी लंबी हो जाएगी। ऐसे में परेशानी कुछ ज्यादा ही रही।

अर्जुन सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।