विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस नहीं समझ सकी मौके की नजाकत

By Edited By:
Published: Tue, 26 Jan 2016 12:59 AM (IST)

मुरादाबाद, जासं : मुगलपुरा इलाके में एक धार्मिक स्थल को लेकर कई दिनों से विवाद पनप रहा था। दोनों ही

News Article Hero Image

मुरादाबाद, जासं : मुगलपुरा इलाके में एक धार्मिक स्थल को लेकर कई दिनों से विवाद पनप रहा था। दोनों ही वर्गो के लोगों ने बीच आपसी झगड़ा भी चल रहा था। जिसकी शिकायत मुगलपुरा थाने में भी की गई थी। इस इलाके में बीते दिनों बुग्गी खड़ी करने का विवाद भी हो चुका है। इसके बाद भी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा सोमवार शाम दोनों वर्गो के लोग आमने-सामने आ गये।

-----------

टाइम लाइन

शाम 4:30- बाइक व बुग्गी में हुई टक्कर।

शाम 5:00- दोनों वर्गो के लोग एकत्र हो गये। पथराव व फाय¨रग होने लगी।

शाम 5:20- अधिकारियों समेत पुलिस मौके पर पहुंची। हवाई फाय¨रग कर लोगों को खदेड़ा।

शाम 5:30- लोगों को खदेड़कर घरों के अंदर किया गया।

शाम 5:40- पुलिस तैनात कर अधिकारियों ने लिया जायजा।

शाम 6:00- तक माहौल सामान्य हो गया।

------------------------

मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास

मुरादाबाद ,जासं : शहर की आबोहवा खराब करने का प्रयास अराजक तत्व कर रहे हैं। पहले भी नागफनी, कटघर और मुगलपुरा में सांप्रदायिक मामले हो चुके हैं। इसके बाद भी सोमवार शाम रास्ते के मामूली विवाद ने इतने बड़े विवाद का रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना न तो स्थानीय खुफिया इकाई को लग पाई और न ही अधिकारियों को। पुलिस की मदद करने का दावा करने वाले वाले सामाजिक संगठन भी इस मामले में सामने नहीं आये।