विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डूडा परियोजना की योजनाएं हैं उपयोगी

By Edited By:
Published: Fri, 23 Aug 2013 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2013 10:00 PM (IST)

News Article Hero Image

मीरजापुर : जिलाधिकारी गोविंद राजू एसएन ने कहा कि डूडा परियोजना की योजनाएं काफी उपयोगी हैं उसका प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। इससे लोगों को इसकी जानकारी होगी।

डीएम शुक्रवार को डूडा के दो दिवसीय महिला सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे डूडा के सम्मेलन में बातों में सुने व गुने तथा उसका प्रचार करें। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग योजनाओं से लाभांवित हो सके।

जिला समन्वयक आरबी मिश्र ने योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि इसकी जानकारी देकर महिलाओं को दलित बस्तियों के लोगों को जागरूक बनाया जाएगा। डूडा सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी केएल तिवारी ने किया। परियोजनाधिकारी उषा त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डूडा के रामजी उपाध्याय, सीटीएस अध्यक्ष चमेली देवी, चम्पा, अनुराधा, सितारा, माला, आरती, मनीष सिंह आदि उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर