विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपना करियर खत्म तो साइकिल के कैरियर पर सवार हो रहे राहुल

By Ashish MishraEdited By:
Published: Sat, 14 Jan 2017 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 09:38 PM (IST)

संबित पात्रा ने मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण में पहुंचने को सत्ता परिवर्तन के लिए भी शुभ बताया। नोटबंदी ...और पढ़ें

अपना करियर खत्म तो साइकिल के कैरियर पर सवार हो रहे राहुल
अपना करियर खत्म तो साइकिल के कैरियर पर सवार हो रहे राहुल

मेरठ (जेएनएन)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने प्रबुद्ध सम्मेलन में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि उनका अपना क रियर खत्म हो गया है तो वे साइकिल के कैरियर पर सवार हो रहे हैं। मुलायम परिवार के झगड़े पर चुटकी ली तो नोटबंदी के मुद्दे को लेकर मायावती पर हमला बोला। सर्जिकल स्ट्राइक को राष्ट्र गौरव बताया।
परिवर्तन संवाद में विरोधियों पर हमलावर रहे संबित पात्रा ने मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण में पहुंचने को सत्ता परिवर्तन के लिए भी शुभ बताया। नोटबंदी पर दावा किया कि इससे समाज में परिवर्तन के संकेत उभरने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खादी पर छपी तस्वीर को लेकर उपजे बवाल पर संबित ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। कहा कि कांग्रेस के समय खादी का उत्पादन एवं बिक्री 2.7 फीसद थी, जबकि मोदी सरकार के समय यह 35 फीसद पार कर गई है। कांग्रेस सिर्फ नोटों पर चिपके गांधी से प्यार करती है। मोदी ने गांधी के स्वच्छता प्रेम को देश दुनिया में पहुंचाया। नेहरू परिवार ने अपने नाम में गांधी जोड़कर बापू की आत्मा के साथ छल किया।

यह भी पढ़ें: UP Election : सपा के प्रत्याशी महेंद्र अरिदमन पत्नी सहित भाजपा में शामिल

डा. सबित पात्रा ने कहा कि यूपी देश में परिवर्तन की धुरी है। नरेन्द्र मोदी यहां से चुनाव लड़े, और यहां से एक और प्रधानमंत्री देश को मिला। राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह यूपी बेहाल-27 साल का नारा देते हैं, और ऐसा करने वालों की साइकिल पर वह बैठने भी जा रहे हैं।

जनंसख्या नियंत्रण व जाट आरक्षण पर चुप्पी
संजय त्यागी ने जनसंख्या नियंत्रण पर सवाल पूछा, जिसे संबित पात्रा ने संवेदनशील विषय बताते हुए कन्नी काट ली। जाट आरक्षण पर भी नो कमेंट कहा। पृथक हाईकोर्ट बेंच की मांग से प्रधानमंत्री को अवगत कराने का भरोसा जरूर दिया। सम्मेलन में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन आदि भी रहे।

यह भी पढ़ें: मुलायम ने अखिलेश को माना सीएम प्रत्याशी

यह भी पढ़ें: शिवपाल की नेम प्लेट हटाकर मुलायम से मिलने पहुंचे नरेश उत्तम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।