विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरक्षण न मिला तो भाजपा को सबक सिखाएगा जाट समाज

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2016 04:28 PM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 05:37 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाट समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया था कि शीघ्र कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी आरक्षण नहीं मिला है।

News Article Hero Image

मेरठ (जेएनएन)। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने केंद्रीय नौकरियों में जाटों की आरक्षण की मांग को लेकर कल जाट संकल्प रैली का आयोजन किया। वक्ताओं ने कल मंच एक सुर में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला।

राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि 17 मार्च 2015 को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की नौकरियों में जाटों का आरक्षण रद कर दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाट समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया था कि शीघ्र कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी आरक्षण नहीं मिला है।

प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र वर्मा ने कहा कि जाट संकल्प सभाओं का आयोजन कर 125 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को सबक सिखाया जाएगा। हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुबे ङ्क्षसह ढाका ने कहा कि हरियाणा के भाजपा सांसद ने जातीय दंगे फैलाने का काम किया है। पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सरदार करनैल ङ्क्षसह, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र मलिक, दिल्ली के प्रदेश प्रभारी सुमेर ङ्क्षसह ने भी रैली को संबोधित किया। रैली में रोहतक, झझर, दिल्ली नजफगढ़, गाजियाबाद, जींद, पंजाब से लोग आए।

मातृ शक्ति से जागने की अपील

दिल्ली से आई एकमात्र महिला पदाधिकारी निशा चौधरी ने पंडाल में महिला की भागेदारी न होने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब तक मातृ शक्ति नहीं जागेगी, तब तक समाज के युवाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं किया जा सकेगा।

ये प्रस्ताव हुए पास

केंद्र में नौ राज्यों के जाटों को आरक्षण नहीं मिलने पर भाजपा को हराने वाले दल के प्रत्याशी को जाट समाज वोट देगा।

- हरियाणा में फरवरी 2016 को जाट आरक्षण आंदोलन के बाद राज्य सरकार से हुए समझौते को लागू कराने की मांग।

- उत्तर प्रदेश के जाट बहुल 125 विधानसभा सीटों पर दिसंबर के प्रथम सप्ताह में जाट संकल्प यात्राओं का आयोजन।

- हरियाणा में भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की संसद सदस्यता रद करने और आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग।