विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केएल व सिटी वोकेशनल ने बास्केटबॉल में बनाई बढ़त

By Edited By:
Published: Sat, 28 Nov 2015 02:22 AM (IST)

मेरठ : बास्केटबॉल के खेल में हर मिनट रोमांच बना रहे, इसके लिए खिलाड़ियों में चुस्ती और फुर्ती बेहद जर

News Article Hero Image

मेरठ : बास्केटबॉल के खेल में हर मिनट रोमांच बना रहे, इसके लिए खिलाड़ियों में चुस्ती और फुर्ती बेहद जरूरी होती है। और यही रोमांच खेल देखने वालों को भी बांधे रखता है। कैंट स्थित सोफिया ग‌र्ल्स स्कूल में चल रहे इंटर स्कूल इंविटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने उसी रोमांच को बरकरार रखते हुए हर प्रतियोगिता को मनोरंजक बनाए रखा। विभिन्न टीमों के खिलाड़ी हर बास्केट के बाद और अधिक आक्रामक होते दिखे तो अपना बास्केट बढ़ाने के लिए पूरे जोर व तकनीक के साथ आगे बढ़े। दूसरे दिन 10 मैच हुए, जिनमें से बालक-बालिकाओं की चार-चार टीमों को सेमीफाइनल के लिए चयनित किया गया। इनमें से करन पब्लिक स्कूल की टीम के न पहुंचने पर शांति निकेतन को वॉक ओवर मिल गया।

आज होगा फाइनल

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार शाम फाइनल मैच होगा। इससे पहले सुबह दोनों वर्गो की आठ टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत सेमीफाइनल में लगाएंगी। बालक वर्ग में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों में सेंट मेरीज एकेडमी, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल, सीजेडीएवी पब्लिक स्कूल और मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग शामिल है। वहीं बालिकाओं की टीमों में सोफिया ग‌र्ल्स स्कूल, एमपीएस मेन विंग व एमपीजीएस वेस्ट एंड रोड और केएल इंटरनेशनल स्कूल की टीम शामिल हैं।

इस प्रकार रहे दूसरे दिन के परिणाम

बालक वर्ग

-सीवीपीएस ने एसएनवीपी को 37:28 के बास्केट से हराया।

-सेंट जोजफ ने दीवान को 18:16 के बास्केट से हराया।

-दीवान ने सीजेडीएवी को 19:11 के बास्केट से हराया।

-आइपीएस कैंट ने सेंट फ्रांसिस को 17:16 के बास्केट से हराया।

-सेंट मेरीज ने आइपीएस कैंट को 41:12 के बास्केट से हराया।

बालिका वर्ग

-केएल सीनियर ने सोफिया जूनियर को 17:02 के बास्केट से हराया।

-सोफिया सीनियर ने केएल जूनियर को 29:00 के बास्केट से हराया।

-केएल ने दीवान पब्लिक को 15:08 के बास्केट से हराया।

-एमपीजीएस शास्त्रीनगर ने सेंट फ्रांसिस को 05:00 के बास्केट से हराया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।