विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिटी वोकेशनल और करन के बीच होगी खिताबी भिडंत

By Edited By:
Published: Tue, 26 May 2015 02:00 AM (IST)

मेरठ : स्थानीय करन पब्लिक स्कूल के मैदान में चल रहे छठे ऑल इंडिया विवेक पांडे मेमोरियल इंटर स्कूल टू

News Article Hero Image

मेरठ : स्थानीय करन पब्लिक स्कूल के मैदान में चल रहे छठे ऑल इंडिया विवेक पांडे मेमोरियल इंटर स्कूल टूर्नामेंट में सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल और करन पब्लिक स्कूल के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में सिटी वोकेशनल ने सीजेडीएवी व करन पब्लिक स्कूल ने स्प्रिंगडेल्स को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीजेडीएवी ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 173 रन बनाए। चेतन ने 65 और कार्तिक ने 56 रन की पारी खेली। जवाब में सिटी वोकेशनल की टीम ने 27.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यश ने शानदार 85 रन बनाए. हर्षित ने 54 रन की पारी खेली। दूसरे सेमीफाइनल में करन पब्लिक स्कूल ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन बनाए। मयंक ने 81, अनिकेत ने 25 और धनंजय ने 16 रन बनाए। जवाब में स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल की टीम 22 ओवर में 133 रन पर ही ढेर हो गई। आदित्य 24 रन बनाकर संघर्ष करते हुए नजर आए। मयंक ने 4 विकेट हासिल किए। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि 27 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।