मथुरा---पींगरी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
फरह (मथुरा): देवी मंदिर पर चल रहे जागरण से लघुशंका जाने को निकली किशोरी के साथ गांव के दबंग युवकों ने खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया। परिवार की हत्या की धमकी के चलते मामला कई घंटे तक दबा रहे। हिम्मत दिखाकर पीड़ित परिवार पुलिस के पास पहुंच गया। रात में एसएसपी खुद गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। फरार सभी छह आरोपियों में से दो सगे भाई है।
घटना थाना फरह के पींगरी गांव की है। यहां राजेंद्र के खेत पर स्थित मंदिर में शनिवार की रात को देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन था। गांव की 14 वर्षीय किशोरी भी देवी जागरण में गई थी। रात लगभग 9.30 बजे किशोरी जागरण से उठ कर खेतों की तरफ लघु शंका करने के लिए गई। किशोरी का आरोप है कि गांव के ही युवक मनोज, महेश, गुड्डू, सन्नो, रामवीर और शेखर ने दबोच लिया। आरोपी मनोज और महेश सगे भाई है। कपड़े से उसका मुंह दबा लिया और कपास की फसल के खेत में किशोरी को ले गए थे। आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म किए जाने से किशोरी बेहोश हो गई और करीब ढाई घंटे तक खेत में ही पड़ी रही। होश आने तक आरोपी खेत के आसपास घूमते रहे। किशोरी को होश आने पर आरोपियों ने घेर लिया और मुंह खोलने पर उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और घर भेज दिया।
दहशतजदां किशोरी घर जाकर सो गई। अगले दिन रविवार को सुबह परिजन गांव में काम करने के लिए चले गए। करीब साढ़े ग्यारह बजे किशोरी के मां-बाप घर पहुंचे तो किशोरी बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी। पानी के छींटे मार कर किशोरी को होश में लाया गया। पूछताछ पर किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी युवकों के परिजनों से शिकायत की गई। आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता के परिवार पर पुलिस से शिकायत न किए जाने को भी दबाव बनाया। दोपहर में किशोरी के परिजनों ने पुलिस के पास पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। रात लगभग आठ बजे एसएसपी नितिन तिवारी ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पीड़िता किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। मामला पुलिस तक पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी युवक फरार हो गए हैं। एसएसपी का कहना है कि तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
दबंगों के खिलाफ कोई नहीं खोलता जुबान
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गांव में उनके चार परिवार है। जबकि आरोपियों के परिवार गांव में ज्यादा है। इस कारण वे चार परिवारों पर दबंगई दिखाते हैं। उनकी दबंगई के चलते उनके खिलाफ लोग मुंह खोलने से भी डरते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।