विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी ने रियल लाइफ में किया परिपक्व: हिना

By Edited By:
Published: Thu, 18 Apr 2013 07:09 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2013 07:11 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मथुरा। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायिका हिना खान यानि अक्षरा गुरुवार को इस धार्मिक नगरी में आकर स्वयं को धन्य महसूस करने लगीं। कहा कि पांच साल से प्रसारित हो रहे इस सीरियल में विभिन्न भूमिकाएं करके वह रियल लाइफ में भी परिपक्व हो गई हैं।

गुरुवार दोपहर यहां एक ऑप्टिकल शोरूम का उद्घाटन करने आई अक्षरा ने जागरण से बातचीत में कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण की इस धरती के बारे में बहुत कुछ सुनती रही हैं। टीवी पर जब वह फूलों की होली खेलते गोप-गोपिकाओं को देखती हैं, तो मथुरा आने का मन करता था। कान्हा ने यह मुराद पूरी कर दी। अक्षरा ने कहा कि वह जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत उन्हें टीवी की दुनिया माया नगरी में ले गई।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में जाने के लिये काफी स्ट्रगल करना पड़ता है। गॉड फादर का होना भी जरूरी है। वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम करने का मौका आसानी से मिल गया। यदि उन्हें मनमाफिक रोल मिला, तो बड़े पर्दे पर भी किस्मत आजमाएंगी। टीवी कलाकार स्मृति ईरानी की फैन अक्षरा ने कहा कि बॉलीवुड हो या टीवी की दुनिया, सिर्फ इंटरटेनमेंट ही बिकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर