विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खादी देश में अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक : कलराज

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 04 Oct 2016 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2016 09:10 PM (IST)

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि देश की जनता स्वदेशी सामान के उपयोग एवं निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

News Article Hero Image

महराजगंज (जेएनएन)। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि देश की जनता स्वदेशी सामान के उपयोग एवं निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इसी से देश प्रगति के पथ पर जा सकता है। खादी केवल कपड़ा नहीं हैं, बल्कि अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।

केंद्रीय मंत्री महाराजगंज के आनंद नगर स्थित केंद्रीय वस्त्रागार में खादी कामगारों के प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वाधीनता की लड़ाई में खादी वस्त्र व चरखे का सहारा लेकर अंग्रेजों के खिलाफ देश को न सिर्फ जगा दिया था, बल्कि इसी से जनता में ऐसा आत्मबल जगाया कि अंग्रेजों को भागना पड़ा। देश को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि हम स्वदेशी का महत्व स्थापित करें। विदेशी सामान का उपयोग रोकें। देश में निर्मित सामान खरीद कर देश के लोगों को समृद्धशाली बनाएं। उन्होंने लोगों से कहा कि खादी बनाएं और खादी का ही प्रयोग करें। ऐसा करने से पाएंगे कि आज भी खादी खुशहाली का जरिया बन सकती है। समारोह को सांसद पंकज चौधरी, खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने भी संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचारों के लिए यहां क्लिक करें