विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ के जुल्फिकार बना रहे 110 फीट ऊंचा मोदी का कटआउट

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Tue, 12 Sep 2017 09:26 AM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 09:49 AM (IST)

इससे पहले वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का 100 फीट ऊंचा कटआउट बनाकर सुर्खियों में आ चुके हैं।

लखनऊ के जुल्फिकार बना रहे 110 फीट ऊंचा मोदी का कटआउट
लखनऊ के जुल्फिकार बना रहे 110 फीट ऊंचा मोदी का कटआउट

लखनऊ (धीरज त्रिपाठी)। रोजी रोटी के लिए दुबई जा बसे राजधानी निवासी जुल्फिकार हुसैन उर्फ राजू आर्टिस्ट पिछले एक महीने पहले स्वदेश वापसी कर चुके हैं। जुल्फिकार के लखनऊ आने का मकसद कुछ और नहीं बल्कि अपने पसंदीदा नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटआउट बनाना है। वह अपनी चित्रकारी और अंगुलियों के सहारे मोदी का 110 फीट ऊंचा और 35 फीट चौड़ा कटआउट तैयार कर रहे हैं।

इससे पहले वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का 100 फीट ऊंचा कटआउट बनाकर सुर्खियों में आ चुके हैं। यह कटआउट भाजपा नेता व अधिवक्ता नृपेंद्र पांडेय द्वारा तैयार कराया जा रहा है। इससे पहले जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तो उस समय भी पांडेय ने ही जुल्फिकार हुसैन की मदद से कटआउट बनवाया था।

यह भी पढ़ें: नहीं छिपा पाएंगे महंगी खरीदारी, मोबाइल नंबर खोलेगा राज

पांडेय कहते हैं कि मोदी के जन्मदिन को अटल जी की कर्मभूमि में यादगार बनाने के लिए वह यह भव्य कटआउट बनवा रहे हैं। वह पिछले 15 दिनों से साथियों के साथ इसे शक्तिभवन के पास तैयार कर रहे हैं, जिसे मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर विधान भवन के सामने भाजपा मुख्यालय के बगल में लगाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 

यह भी पढ़ें: मायावती ने कहा, बंद हो वंदेमातरम का राजनीतिक प्रयोग