विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मायावती ने कहा, बंद हो वंदेमातरम का राजनीतिक प्रयोग

By Ashish MishraEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 10:04 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका शिकागो में स्वामी विवेकानंद के संबोधन के 125 वर्ष के अवसर पर सूखे उपदेश और झूठे आश्वासन देकर युवाओं को गुमराह करते दिखे।

मायावती ने कहा, बंद हो वंदेमातरम का राजनीतिक प्रयोग
मायावती ने कहा, बंद हो वंदेमातरम का राजनीतिक प्रयोग

लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि प्रेरणादायी गान वंदेमातरम के उचित आदर सम्मान को बरकरार रखने के लिए इसका राजनीतिक प्रयोग तत्काल बंद किया जाए। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी स्वार्थ की पूर्ति के लिए वंदेमातरम का इस्तेमाल करने व बाद में इसका राजनीतिक नारे के रूप में बदलने को गलत बताया।


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एंड कंपनी की कथनी व करनी में भारी अंतर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका शिकागो में स्वामी विवेकानंद के संबोधन के 125 वर्ष के अवसर पर सूखे उपदेश और झूठे आश्वासन देकर युवाओं को गुमराह करते दिखे। भाजपा नेताओं को अहंकारी व जन विरोधी रवैया त्यागकर सही मायने में सही और अच्छी नीतियां ही लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को उपदेश देने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया।

प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सम्मान देने में नाकाम रहे है और युवाओं से अब मंदिर निर्माण से पहले शौचालय निर्माण की सीख दे रहे है। मायावती ने कहा कि मोदी द्वारा वंदेमातरम को लेकर उठाए सवालों का भाजपा एंड कंपनी पर भी कुछ असर पडऩे वाला नहीं है।


उन्होंने हरियाणा के गुडग़ांव स्थित स्कूल में छात्र की बर्बर हत्या पर दुख जताते हुए इसे अत्यंत गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश की समस्या है और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर ठोस नीति बनाने की जरूरत है।