यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आजादी गांधी नहीं सावरकर की देन: साध्वी प्राची
विवादस्पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ने बहराइच में आज यह कहकर सनसनी फैला दी कि ...और पढ़ें

लखनऊ। विवादस्पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ने बहराइच में आज यह कहकर सनसनी फैला दी कि देश को आजादी महात्मा गांधी के तकली कातने से नहीं मिली बल्कि यह सावरकर, भगत ङ्क्षसह, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान की देन है। साध्वी ने महात्मा गांधी को अंग्रेजों का पिट्ठू करार दिया।
साध्वी प्राची यहां विश्व ङ्क्षहदू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विराट ङ्क्षहदू सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। सम्मेलन की अध्यक्षता महामंडलेश्वर रवि गिरी जी महराज ने की। गौ हत्या को लेकर आक्रामक रवैया अपना रहीं साध्वी ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में महज तीन सौ कत्लगाह थे, अब 30 हजार हो गए हैं। उन्होंने इस मसले पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी पर आंदोलनकारी संतों पर गोली चलवाने का आरोप लगाया। प्राची ने कहा कि संतों का अपमान करने वाली कांग्रेस का हश्र सामने है। तिरंगा व गाय का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। साध्वी ने कहा कि जिन्हें भारत माता से लगाव न हो, वे देश से चले जाएं। यह भी दोहराया कि अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण होकर रहेगा। उन्होंने मस्जिद पर सुब्रमण्यम स्वामी के बयान का समर्थन किया।
लव जिहाद को लेकर अल्पसंख्यक युवकों के विरुद्ध तल्ख टिप्पणी करते हुए उन्होंने युवतियों को सावधान रहने और रानी लक्ष्मीबाई बनने की सीख दी। साध्वी ने बेटी बचाओ और बहू लाओ का नारा बुलंद किया। सम्मेलन को विहिप के केंद्रीय मंत्री शिवगोपाल, प्रांतीय मंत्री रामसेवक, संत राम ङ्क्षसह कई ने हिस्सा लिया।
केंद्र सरकार को भी नहीं बख्शा
साध्वी प्राची ने अलगाववादी नेता मसर्रत की रिहाई पर केंद्र सरकार को भी नहीं बख्शा। कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जेल में और मसर्रतआजाद घूमे, इसे ङ्क्षहदू समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता। साध्वी ने कहा कि मोदी सरकार ने चेतावनी दे दी है, लेकिन मुफ्ती सईद अगर दोबारा गद्दारी करें तो उन्हें हटा देना चाहिए।
