विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज विरोध दिवस मनाएंगे प्रदेश भर के अधिवक्ता

By Ashish MishraEdited By:
Published: Thu, 01 Oct 2015 09:31 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2015 09:34 AM (IST)

जौनपुर के युवा अधिवक्ता जितेंद्र सिंह यादव की हत्या के विरोध में आज पूरे प्रदेश के अधिवक्ता विरोध दिवस मनाएंगे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। जौनपुर के युवा अधिवक्ता जितेंद्र सिंह यादव की हत्या के विरोध में आज पूरे प्रदेश के अधिवक्ता विरोध दिवस मनाएंगे। यह जानकारी यूपी बार कौंसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल ने दी है।

उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले तथा हत्याओं के विरोध में आज विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। गोरखपुर के अधिवक्ता विजय कुमार श्रीवास्तव, आजमगढ़ के मुन्नीलाल यादव, प्रतापगढ़ के मुकेश यादव, शाहजहांपुर के मेराज अहमद पर प्राण घातक हमला एवं अन्य की हत्याएं हुई हैं। इससे अधिवक्ता आक्रोशित हैं। शुक्ल ने मृत अधिवक्ता के परिवारीजन को 50 लाख रुपए मुआवजा तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि तत्काल प्रभावी कार्रवाई न हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।