विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एंटी रोमियोः कालेज गेट पर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले की हो गई पिटाई

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 16 May 2017 05:24 PM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 06:46 PM (IST)

शाहजहांपुर कालेज गेट पर युवक ने दसवीं की छात्रा का हाथ पकड़कर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। तभी पीछे से छात्रा के परिजन आ गए और उसकी धुनाई की।

एंटी रोमियोः कालेज गेट पर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले की हो गई पिटाई
एंटी रोमियोः कालेज गेट पर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले की हो गई पिटाई

शाहजहांपुर (जेएनएन)। कालेज गेट पर युवक ने दसवीं की छात्रा का हाथ पकड़कर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। तभी पीछे से छात्रा के परिजन आ गए और उसकी धुनाई की। कालेज स्टाफ को पता चला तो उसने भी जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया है। 

चौक कोतवाली क्षेत्र एक मुहल्ले में रहने वाली छात्रा शहर के बड़े कालेज में दसवीं में पढ़ती है। कालेज जाते समय एक युवक उसे रोज छेड़ता था। परेशान छात्रा ने घर पर पूरी बात बताई।

यह भी पढ़ें: तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के मौलिक अधिकारों का हननः हाईकोर्ट

विवरण के मुताबिक मंगलवार सुबह छात्रा के परिवार के सदस्य उसके साथ कालेज आए। कालेज आने से पहले वह लोग थोड़ा पीछे हो गए। जैसे ही छात्रा कालेज के गेट के पास पहुंची वहां खोखे के पास खड़े युवक ने उस पर कमेंट शुरू कर दिए। थोड़ा आगे बढ़ी तो उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। यह देख छात्रा के पिता व अन्य परिजन वहां पर आ गए और युवक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहां से गुजर रहे लोगों को पूरा मामला पता चला तो उन्होंने उसे पीटा। इसके बाद कालेज स्टाफ भी आ गया। सूचना मिलने पर 100 डायल पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़कर कोतवाली लाई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी इरफान बिजलीपुरा मुहल्ले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि छात्रा की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: एंटी रोमियोः कालेज गेट पर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले को परिजनों ने पीटा

गायब एंटी रोमियो दल 

प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद सबसे पहले एंटी रोमियो दल गठित किए गए। मनचलों पर शिकंजा  कसने के नाम पर पुलिस ने भाई बहनों को भी नहीं बख्शा। कुछ दिन सक्रियता दिखी, उसके बाद हाल पहले जैसा हो गया। अगर जिले की बात करें तो यहां पर छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम नहीं कस पा रही है। मंगलवार को छात्रा से हुई छेड़छाड़ की घटना तो बानगी भर है, आए दिन इस तरह की घटनाएं होती हैं, पर मौके पर न तो एंटी रोमियो दल नजर आता है और न ही पुलिस। 

यह भी पढ़ें: अपराधियों के साथ हो रहा अपराधी जैसा ही व्यवहारः योगी 

लगाए रहते जमघट 

स्कूल कालेजों के बाहर मनचलों का जमावड़ा रहता है। शहर के खिरनीबाग, घंटाघर, अंटा चौराहा समेत कई प्रमुख स्कूलों के बाहर मनचले जमघट लगाकर खड़े रहते हैं। कालेज आने और जाने के समय छात्राओं पर छींटाकशी करते रहते हैं। टाउनहाल रोड पर शहीद पार्क के अलावा खाने पीने की कई दुकानें हैं। इन दिनों नुमाइश भी चल रही है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ आते हैं। इसी भीड़ में मनचले छेड़छाड़ करते हैं, कहने को पुलिस की ड्यूटी रहती है, पर उसका कोई डर नहीं होता।   

यह भी पढ़ें: यूपी विधानमंडल सत्र में हंगामे के आसार, दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण 

बढ़ीं छेड़छाड़ की घटनाएं

छेड़छाड़ की घटनाओं में साल दर साल इजाफा हो रहा है। 2015 में जहां छेड़छाड़ के 16 मामले दर्ज हुए। वहीं 2016 में 18 मामले सामने आए। इस साल तो हद हो गई। जनवरी से लेकर अब तक 49 मामले छेड़छाड़ के दर्ज हो चुके हैं। हालांकि पुलिस का दावा इससे इतर है। अधिकारियों कि माने तो एंटी रोमियो स्कवायड लगातार सक्रिय हैं। स्कूल व कालेजों के बाहर निगरानी की जा रही है। अगर कहीं पर छेड़छाड़ की घटना सामने आती है तो टीम तत्काल मौके पहुंच रही है। एंटी रोमियो दल बनने के बाद 2 मुकदमे दर्ज किए गए और 15 सौ लोगों को चेतावनी देकर छोड़े गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।