विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर हिंसा मामले में गाजियाबाद में 12 स्थानों पर छापे

By Edited By:
Published: Tue, 17 Sep 2013 01:13 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2013 01:14 AM (IST)

लखनऊ। भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम और बुढाना के विधायक नवाजे शाह आलम की धरपकड़

News Article Hero Image

लखनऊ। भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम और बुढाना के विधायक नवाजे शाह आलम की धरपकड़ के सिलसिले में रविवार देर रात में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और पुलिस बल ने गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पहुंचकर कौशांबी, राजेंद्रनगर और डीएलएफ के निकट 12 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

सूत्रों के अनुसार करीब पौने एक बजे भारी संख्या में साहिबाबाद के राम मनोहर लोहिया पार्क के निकट जमा हुई थी। इसके बाद पुलिस बल बीजेपी विधायक संगीत सोम के जानकार बताए जाने वाले राजेंद्रनगर सेक्टर-2 में रहने वाले सतेंद्र ठाकुर के यहां पहुंची थी, जहां पुलिस ने करीब बीस मिनट तक जांच की। इसके बाद एक टीम ने डीएलएफ कालोनी के निकट रहने वाले एक फर्नीचर व्यापारी के यहां दबिश दी थी, उनके यहां बुढाना से सपा विधायक नवाजे शाह आलम के रुके होने की चर्चा थी। इसी के साथ पुलिस ने कौशांबी के एक टावर व सोसायटी में छापेमारी की थी। छापेमारी में यूपी एसटीएफ की टीम में मेरठ और नोएडा एसटीएफ का स्टाफ शामिल था। हालांकि एसटीएफ की छापेमारी के दौरान किसी गिरफ्तारी होने की सूचना जिले के एसएसपी ने पुष्टि नहीं की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर