विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीसरी ताकत बनने की जुगत में सपा

By Edited By:
Published: Wed, 04 Sep 2013 08:29 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2013 09:02 PM (IST)

- देशव्यापी जमीन तैयार करने में सक्रिय हुए अखिलेश- गुरुवार को झारखंड के कई काय

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2014 के लिए समाजवादी पार्टी तीसरी ताकत बनने का सपना देख रही है। मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पार्टी की देशव्यापी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। बुधवार को उन्होंने राजकीय विमान से झारखंड के लिए उड़ान भरी। इसके पहले भी वह कई राज्यों का दौरा कर पार्टी का माहौल बना चुके हैं।

समाजवादी पार्टी ने न केवल हिन्दी पट्टी में, बल्कि दक्षिण के राज्यों में भी अपनी पैठ बनाने की योजना तैयार की है। पार्टी की इस योजना को अमली जामा पहनाने में अखिलेश सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह विभिन्न राज्यों के छोटे दलों से अपना रिश्ता मजबूत करने में लगे हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश का वह सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ दौरा कर चुके हैं। पार्टी के प्रवक्ता और प्रदेश के कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि विभिन्न राज्यों में हुई विशाल सभाओं से संकेत मिला है कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। चौधरी का कहना है कि विकल्प के रूप में सपा तीसरी ताकत बनेगी और मुख्यमंत्री की अन्य राज्यों की यात्राओं से सपा की ताकत ऐसी हो जायेगी कि उसके बिना केन्द्र में कोई सरकार नहीं बनेगी।

---------------

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर