कथक में तो बन ही गया सोनी चौरसिया का रिकार्ड, पेश होगा दावा
एक तरह से कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया का रिकार्ड बन गया। हालांकि गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड बनाने में जुटी सोनी चौरसिया लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी थी ...और पढ़ें

लखनऊ। कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया का गिनीज बुक में दर्ज लगातार १६ घंटे कथक नृत्य करने का लखनऊ की रुचिका शर्मा रिकार्ड तोड़ दिया है। गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए सोनी चौरसिया के लिए १२४ घंटे का लक्ष्य रखा गया था। वह इस लक्ष्य के करीब भी पहुंच चुकी थीं। अचानक नींद हावी होने पर कथक नृत्यांगना के पैर लड़खड़ाए और वह मंच पर गिर पड़ीं। हालांकि सोनी ने गिरने की बात को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वह नृत्य की मुद्रा में ही नीचे झुकीं थीं। इस सबके बावजूद सोनी ने अंतत रात सवा दो बजेनृत्य से इनकार कर खुद को इस दौड़ से अलग कर लिया। १२४ घंटे के रिकार्ड के लिए चल रहा यह मैराथन ३७.४२ घंटे पूर्व थम गया। हालांकि उनके गुरु का दावा है कि कथक में विश्व रिकार्ड बन गया है। इसके लिए वह गिनीज बुक में प्रमाण पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि केरल की हेमलता कमंडलु, जिसने १२३ घंटे १५ मिनट नृत्य कर रिकार्ड बनाया था वह कथक में नहीं बल्कि कुचीपुड़ी नृत्य में था।
रिकार्ड तो बन गया
सोनी के स्केट्स गुरु राजेश डोंगरा का कहना है कि हम लोगों की कुछ गफलत हो गई थी। इसके चलते हम लोगों १२४ घंटे लगातार नृत्य का लक्ष्य रखा था जबकि गिनीज बुक में कथक का रिकार्ड महज १६ घंटे का दर्ज है। लखनऊ निवासी रुचिका शर्मा में १७ फरवरी १९९६ में १६ घंटा नृत्य कर गिनीज बुक नाम दर्ज कराई हैं। ऐसे में गिनीज बुक के लिए दावा किया जाएगा। इसी प्रकार लिम्का बुक में कथक का रिकार्ड नोएडा की पायल माथुर का दर्ज है। उन्होंने २४ घंटे का कथक नृत्य का रिकार्ड बनाया है। इस बारे में और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही गिनीज व लिम्का बुक नाम दर्ज कराने के लिए दावा किया जाएगा। कहा कि इससे पहले सोनी से स्केट्स पर लिम्का बुक में नाम दर्ज कराया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।