कासगंज में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, सात महिला व तीन पुरुष गिरफ्तार
कासगंज में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट को पकड़ा है। इसमें सात महिला तथा तीन पुरुष हैं। सभी एक घर में बेहद आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। ...और पढ़ें

लखनऊ। कासगंज में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट को पकड़ा है। इसमें सात महिला तथा तीन पुरुष हैं। सभी एक घर में बेहद आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे।
कासगंज में पुलिस ने आज लक्ष्मीगंज में एक घर में सेक्स रैकेट पकड़ा। इसमें सात महिलाएं बदायूं तथा एटा की हैं। उनके साथ तीन ग्राहक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पांच महिलाओं के साथ दो पुरुष एक कमरे में थे जबकि अन्य कमरे में एक पुरुष के साथ दो महिलाएं थीं। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी हिमांशु कुमार ने आज एक पुष्ट सूचना पर पुलिस की टीम को एक घर में छापा मरने भेजा। दोपहर में कोतवाल पदम सिंह, सर्विलांस प्रभारी जुगेंद्र सिंह ने एसओजी टीम के साथ घर की घेराबंदी कर सात महिलाओं व तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक सेक्स रैकेट सुधा नाम की महिला संचालित करती थी। उसका बेटा भी इस धंधे में शामिल है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया कि सत्यप्रकाश, श्यामू एवं संदीप के साथ एटा, कासगंज, बदायूं की सात महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।