Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट, सात लड़कियों सहित आठ गिरफ्तार

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 12 Nov 2017 11:26 AM (IST)

    पुलिस के मुताबिक यह लड़कियां पढऩे लिखने वाली हैं। यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अपने घरों से आकर राजधानी के पॉश कॉलोनियों में रह रही थी।

    लखनऊ में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट, सात लड़कियों सहित आठ गिरफ्तार

    लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मसाज पार्लर के नाम पर अनैतिक धंधा चरम पर है। शहर के पॉश इलाके गोमतीनगर में तीन महीने में मसाज पार्लर के नाम पर तीसरा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने कल रात में छापा मारकर सात लड़कियों के साथ एक युवक को मसाज पार्लर से पकड़ा। मसाज पार्लर के संचालक गोमतीनगर निवासी कमलेश यादव और सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास बीडी टावर में लंबे समय से मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का रात पुलिस ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पार्लर से सात लड़कियों के साथ एक आयुष के डॉक्टर कमलेश यादव को बेहद आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पार्लर से काफी मात्र में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। 

    सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए लोगों में दो युवतियां हिमाचल प्रदेश की, दो अरुणाचल प्रदेश, दो फैजाबाद और एक जानकीपुरम की है। पुलिस के मुताबिक कमलेश यादव ही मसाज पार्लर का संचालक है। इसके अलावा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। 

    पुलिस ने पार्लर से सात लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। रात करीब नौ बजे इमारत की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। जहां अंदर छोटे-छोटे केबिन में युवक-युवितयां आपत्तिजनक हालत में मिले।

    मसाज पार्लर का सरगना और संचालक कमलेश यादव मौके से फरार हो गया। गोमतीनगर के विनय खंड 4 में एम वीडी प्लाजा में एक आयुर्वेदिक स्पा के नाम से मसाज पार्लर था। वहीं पुलिस को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करके मौके पर 7 लड़कियों और 2 लड़के आपत्तिजनक स्थिति में दबोचा।

    वहीं गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी लड़कियों को महिला थाने भेज दिया है। पुलिस ने यहां छापेमारी कर सात युवतियों तथा दो संचालकों को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर वहां भगदड़ मच गई और कई युवक वहां से भाग निकले। तलाशी के दौरान पुलिस को अश्लील फिल्मों की सीडी, यौनवर्धक दवाएं, शराब और नशे के अन्य सामान मिले। छापेमारी टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने सात युवतियों को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाओं की उम्र 20 से 22 साल के बीच है।

    मसाज के लिए आने वालों से तय होता था सौदा

    पुलिस के मुताबिक देह व्यापार के धंधे में संलिप्त युवतियां पहले लोगों को फोन कर उनसे बात करती थी। मसाज के बारे में उन्हें जानकारी देते थीं। मसाज के लिए 999 रुपये प्रति व्यक्ति से लिए जाते थे। मसाज के लिए जब ग्राहक आ जाता था। इसके बाद लड़कियां मसाज के दौरान ही उससे सौदा तय कर लेती थीं। सौदा काम के हिसाब से कुछ घंटों के लिए दो हजार से दस हजार तक जाता था। इसकी शुरुआत पांच हजार रुपये से शुरुआत होती थी।

    शौक पूरे करने के लिए करती थी देह का धंधा

    पुलिस के मुताबिक यह लड़कियां पढऩे लिखने वाली हैं। यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अपने घरों से आकर राजधानी के पॉश कॉलोनियों में रह रही थी।

    यह भी पढ़ें: शामली में अध्यापक ने की सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा

    इनके महंगे शौक थे। शौक पूरे करने के लिए यह देह व्यापार का धंधा कर रही थीं।

    डायरी के नंबरों की पड़ताल

    पुलिस ने पार्लर से कई डायरियां भी बरामद की हैं। पुलिस डायरी में लिए नाम और मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है।

    यह भी पढ़ें: लाखों कमाने के चक्कर में जिगोलो बनने चला युवक, लाखों गंवाए

    पुलिस को ग्राहकों के नंबर वाली डायरी मिली है, जिससे कुछ बड़े नाम भी सामने आने की संभावना है।पुलिस को आशंका है कि कई सफेदपोश नेता या बड़े व्यापारियों का कनेक्शन भी यहां से जुड़ा हो सकता है।