Move to Jagran APP

सपा ने मंत्रिमंडल विस्तार में खेला ब्राह्मण कार्ड, मनोज व शिवाकांत की वापसी

अखिलेश के मंत्रिमंडल में दो बर्खास्त ब्राह्मण मंत्री प्रोफेसर शिवकांत ओझा के साथ मनोज कुमार पाण्डेय तथा गायत्री प्रसाद प्रजापति को शामिल किया गया है। इसके साथ ही छह मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 09:36 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 06:03 PM (IST)
सपा ने मंत्रिमंडल विस्तार में खेला ब्राह्मण कार्ड, मनोज व शिवाकांत की वापसी
सपा ने मंत्रिमंडल विस्तार में खेला ब्राह्मण कार्ड, मनोज व शिवाकांत की वापसी

लखनऊ (बेव डेस्क)। समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाद ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने के लिए कार्ड खेल दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल के आठवें तथा संभवत: अंतिम विस्तार में ब्राह्मण कार्ड खेला है। दो बर्खास्त ब्राह्मण मंत्री प्रोफेसर शिवकांत ओझा के साथ मनोज कुमार पाण्डेय तथा गायत्री प्रसाद प्रजापति को शामिल किया गया। इसके साथ ही छह मंत्रियों का प्रमोशन किया गया।

loksabha election banner

मंत्रिमंडल में नये मंत्रियों की जगह बराबर रखने को आज लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद को बर्खास्त किया गया है।

साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दम पर सत्ता में वापसी का भरोसा : अखिलेश

वह खाद्य रसद राज्य मंत्री थे कैबिनेट मंत्री के रूप में बर्खास्त गायत्री प्रसाद प्रजापति, शिवाकांत ओझा, मनोज कुमार पाण्डेय शपथ ने शपथ ली। इन तीनों की मंत्रिमंडल में वापसी हो गई है। जियाउद्दीन पहली बार मंत्री बने, जबकि हाजी रियाजुद्दीन अभिषेक मिश्र नरेंद्र वर्मा, शंखलाल मांझी व यासर शाह का प्रमोशन हो गया। आठवें फेरबदल में चार नये मंत्रियों ने मंत्री शपथ ली, जबकि छह को प्रमोशन मिला। मनोनीत मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने मंत्री के रूप में शपथ ली।

कैबिनेट की बैठक के बाद बोले सीएम- समाजवादी परिवार जैसा था, वैसा ही है

अखिलेश मंत्रिमंडल में आज मनोज कुमार पाण्डेय, शिवाकांत ओझा और अभिषेक मिश्रा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया। इनके साथ दो मुस्लिम और एक ओबीसी को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त गायत्री प्रसाद प्रजापति आज फिर से कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पीलीभीत से विधायक हाजी रियाज और बलिया के विधायक जियाउद्दीन रिजवी को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

संतुलन साधने को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द संभव आज के मंत्रिमंडल विस्तार में चार नए चेहरे को शामिल किया गया। छह मंत्रियों का प्रमोशन हुआ। प्रमोशन पाने वाले मंत्रियों में हाजी रियाज, अभिषेक मिश्र, यासर शाह, शंखलाल मांझी, रविदास मेहरोत्रा व नरेन्द्र वर्मा हैं।

राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन के गांधी हॉल में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 12 सितंबर को बर्खास्त भूतत्व- खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को मुलायम फार्मूले के आधार पर फिर से मंत्री बनाये जाने की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके दी थी।

सपा संगठन में चलेगा चाबुक, आजम ने संभाला शांति बहाली का मोर्चा

वहीं देश से बाहर होने के कारण 27 जून को हुए पिछले मंत्रिमंडल विस्तार में शपथ लेने से चूके जियाउद्दीन रिजवी का भी मंत्री बनना तय था। इनके अलावा मंत्रिमंडल में बचे एक स्थान के लिए गायत्री के साथ ही बर्खास्त राजकिशोर सिंह, शिवाकांत ओझा और मनोज पाण्डेय के बीच जोर आजमाइश थी। इनमें मनोज कुमार पाण्डेय व शिवकांत ओझा ने बाजी मार ली। आज शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और कैबिनेट मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव भी मौजूद रहे।

सपा में घमासानः उत्तर प्रदेश में सत्ता के साथ जनाधार भी अखिलेश यादव को ट्रांसफर !

मंत्री लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद को बर्खास्त किया गया। वह सातवें विस्तार में मंत्री बने थे। कल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाईक से करीब आधा घंटा तक मुलाकात भी की थी। इस प्रस्तावित मंत्रिमंडल के विस्तार व शपथ ग्रहण समारोह के बारे में राज्यपाल से विस्तार से काफी देर तक चर्चा की थी।प्रजापति को मंत्री बनाने की सिर्फ सिफारिश की : मुलायम

अखिलेश यादव सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने गायत्री प्रजापति को मंत्री नहीं बनाया सिर्फ सिफारिश की। मुलायम ने कहा मैंने सिर्फ मुख्यमंत्री से उनकी सिफारिश की। अच्छा है कि मुख्यमंत्री ने मेरी बात मान ली।

रार के बाद आज पहली बार पूर्वांचल दौरे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

मुलायम ने कहा कि गायत्री प्रजापति पिछड़े विरादरी से आते हैं। वह एक कर्मठ कार्यकर्ता है और पार्टी के वफादार हैं। बीते हफ्ते प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी मुखिया मुलायम सिंह यादव परिवार में चले सत्ता टकराव के बीच खनन मंत्री गायत्री प्रजापति और पंचायती राज मंत्री राजकिशोर को बर्खास्त कर दिया गया था। बाद में परिवार के विवाद को शांत करने के लिए सत्तारूढ दल ने प्रजापति को पुन: मंत्री बनाये जाने की घोषणा की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.