विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी राज में हत्या, लूट, बलात्कार रोज बन रहे समाचारपत्रों की सुर्खियांः कांग्रेस

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 13 May 2017 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 13 May 2017 10:24 PM (IST)

कांग्रेस की नजर में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। हत्या, लूट, बलात्कार रोज समाचारपत्रों की सुर्खियां बन रही हैं।

योगी राज में हत्या, लूट, बलात्कार रोज बन रहे समाचारपत्रों की सुर्खियांः कांग्रेस
योगी राज में हत्या, लूट, बलात्कार रोज बन रहे समाचारपत्रों की सुर्खियांः कांग्रेस

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चकी है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं राजधानी लखनऊ में रोज समाचारपत्रों की सुर्खियां बन रही हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पूरे प्रदेश में अपराधियों की समानान्तर सरकार स्थापित है। कानून व्यवस्था संभालने वाली पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है क्योंकि भाजपा के नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनके ऊपर हमले जारी हैं। जनता एवं पुलिस का विश्वास बहाल करने के लिए प्रदेश को एक पूर्णकालिक गृहमंत्री की जरूरत है। उम्मीद है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री इस विचार करेंगे।  

यह भी पढ़ें: केजीएमयू में किडनी चोरी के आरोपों की जाच करेगी चार सदस्यीय समिति

अधिकारियों का मनोबल पूरी तरह टूटा

कांग्रेस प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने आज कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में सत्तासीन होते ही अपराधियों के पौ बारह हो गये हैं। भाजपा के विधायक और नेता प्रदेश की पुलिस का मनोबल तोड़ने में जुटे हुए हैं जिससे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है ऐसे में प्रदेश की पुलिस के सांगठनिक ढांचे में परिवर्तन कर जोनवार पुलिस अधिकारियेां की नियुक्ति मात्र से ही कानून व्यवस्था दुरूस्त करने का सपना पालने वाली योगी सरकार को सबसे पहले भाजपा के विधायकों और नेताओं पर कार्यवाही करनी होगी जिससे पुलिस बल को विश्वास हो कि उनके साथ सरकार खड़ी है।  त्रिपाठी ने कहा कि सत्ता के मद में चूर भारतीय जनता पार्टी के विधायक और नेताओं ने जिस प्रकार कानून व्यवस्था को अपने हाथों में लेकर पुलिस का मनोबल तोड़ा है जिसकी परिणति के रूप में सहारनपुर में जातीय संघर्ष में दलितों पर अत्याचार हुए, यह किसी भी चुनी हुई लेाकतांत्रिक सरकार के लिए शर्मनाक है। 

यह भी पढ़ें: कानून-व्यवस्था की हालत कुछ सुधरी और मजबूती की जरूरतः योगी

रविवार को लखनऊ में राजबब्बर  

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर रविवार सुबह लखनऊ में संगठनात्मक एवं नगर निकाय चुनाव सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा एवं बैठक करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश चुनाव अधिकारी एमए खान दोपहर लखनऊ पहुंचेंगे। जहां संगठनात्मक चुनाव सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा एवं बैठक करेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के अतिरिक्त प्रदेश चुनाव अधिकारी जसवंत गुर्जर एवं आरसी चौधरी सोमवार को संगठनात्मक चुनाव के सम्बन्ध में लखनऊ में होंगे।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के अवैध बूचड़खाने बंद करने के फैसले को हाईकोर्ट से बड़ा झटका