विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालौन में दो बहनों के शव मिलने के बाद बवाल

By Edited By:
Published: Sun, 05 Oct 2014 01:26 PM (IST)

लखनऊ। जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर से कल अगवा दो सभी बहनों के आज शव मिलन

News Article Hero Image

लखनऊ। जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर से कल अगवा दो सभी बहनों के आज शव मिलने से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। अगवा कर हत्या करने के मामले में आज कोई कार्रवाई न होने पर दो पीड़ित परिवार की दो महिलाओं ने आत्महत्या करने के लिए मिंट्टी का तेल डाल लिया। पुलिस ने पानी की बौछार कर बचाया। आक्रोशित लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं जबकि पुलिस की टीम हवाई फायरिंग कर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में लगी है।

उरई से दो सगी बहनों 17 वर्षीय नीतू व 15 वर्षीय वैशाली शुक्ला पुत्री राजू शुक्ला को अगवा करने के बाद हत्या कर बोरे में भरकर शव नून नदी में फेंके जाने के मामले में आज भारी बवाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों ने भीड़ के साथ दोनों किशोरियों का शव कोतवाली के सामने सड़क पर रखकर दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबित करने व आरोपियों को पकड़े जाने की माग को लेकर जाम लगा दिया। अपहरण के मामले में इंजीनियर जयहिंद चतुर्वेदी, उनके पुत्र गौरव चतुर्वेदी, गौरव के दोस्त अतुल गुप्ता व राजा के साथ चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसके बाद भी पुलिस के कुछ न करने पर आज लोग बेकाबू हो गये। भीड़ ने सड़क व छतों से पुलिस पर पथराव कर दिया। महिलाओं ने चूड़ियां फेंकी। इसके अलावा कुछ लोगों ने वहा पड़े टायर में आग लगा दी। पथराव में पुलिस कर्मियों सहित भीड़ के भी कुछ लोगों को चोटें आईं। विरोध में पुलिस ने हवाई फायरिंग करने के बाद वाटर कैनन का भी प्रयोग किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।