यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जीवम् शरद : शतम् को चरितार्थ कर गए सेनानी राजाराम किसान
लखनऊ। जीवेम शरद : शतम् के शुभाषीश को चरितार्थ करने वाले प्रतापगढ़ जिले के वरिष्ठ जनवादी, किसा

लखनऊ। जीवेम शरद : शतम् के शुभाषीश को चरितार्थ करने वाले प्रतापगढ़ जिले के वरिष्ठ जनवादी, किसान नेता, रामपुर खास के पूर्व विधायक और स्वतंत्रता सेनानी राजाराम शुक्ल उर्फ किसान नहीं रहे। वह लालगंज तहसील क्षेत्र के देउम गाव के निवासी थे। लंबी बीमारी के बाद 100 साल की उम्र में किसान जी ने अपने घर पर मंगलवार रात अंतिम सास ली। वह किसानों व मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करने के लिए किसान के रूप में जाने गए। उनकी पत्नी अमोला देवी भी विधायक रहीं। उनके निधन पर तमाम लोगों ने श्रद्धाजलि अर्पित की।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
