राहुल के कारण नहीं हारी कांग्रेस : राजबब्बर
लोकसभा चुनाव के साथ ही हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोषी नहीं हैं। यह मानना है पूर्व सांसद राजबब्बर का। आगरा पहुंचे राजबब्बर ने कहा कि किसी पार्टी की हार के लिए किसी एक नेता को दोषी नहीं कहा
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के साथ ही हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोषी नहीं हैं। यह मानना है पूर्व सांसद राजबब्बर का। आगरा पहुंचे राजबब्बर ने कहा कि किसी पार्टी की हार के लिए किसी एक नेता को दोषी नहीं कहा जा सकता।
आगरा में नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष बांकेबिहारी अग्र्रवाल के स्मृति अंक के समर्पण समारोह में पहुंचे राजबब्बर ने कांग्रेस की बुरी हार के लिए राहुल गांधी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि राहुल की मेहनत में कोई कमी नहीं रही। ऐसे तो दिल्ली में भाजपा की हार को मोदी की हार मान लेनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी को कांग्र्रेस में शामिल किया जाए या नहीं, यह कांग्र्रेस कार्यसमिति की अप्रैल में होने वाली बैठक में तय किया जाएगा। कांग्र्रेस में कार्यकर्ताओं के अभाव के बारे में उन्होंने कहा कि पहले जो कांग्र्रेस कार्यकर्ता थे, वे सीनियर होकर नेता बन गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की कोई नई पौध पैदा नहीं की, इसलिए कार्यकर्ताओं की कमी दिखाई देती है।
उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्र्रहण की बात मैं मोदी तक पहुंचाना चाहता था, इसलिए मैंने उनके लिए तू शब्द का प्रयोग किया था। इस प्रकार मेरा मकसद हल हो गया। मैंने उन्हें कोई गाली नहीं दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।