Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कल्याणी नदी के गर्भ से उठते बुलबुलों में तेल की संभावना

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Tue, 15 Sep 2015 10:09 PM (IST)

    कल्याणी नदी के गर्भ में तेल का भंडार होने की संभावना है। नदी में उठते बुलबुले में तेल देखा गया। आज जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) की टीम ने कल्याणी नदी के जल के नमूने लिये। उन स्थानों को भी देखा जहां तेल पाए जाने की संभावना जताई गई है।

    लखनऊ। कल्याणी नदी के गर्भ में तेल का भंडार होने की संभावना है। नदी में उठते बुलबुले में तेल देखा गया। आज जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) की टीम ने कल्याणी नदी के जल के नमूने लिये। उन स्थानों को भी देखा जहां तेल पाए जाने की संभावना जताई गई है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी के सफदरगंज रेलवे क्रासिंग के निकट कल्याणी नदी के पानी और आसपास तेल के बुलबुले निकलते देखे गए। यह बुलबुले जब पानी में घुल रहे थे तो उस पर तेल बहता दिख रहा था। लोगों का कहना था कि पानी से डीजल जैसी महक आ रही थी। धीरे-धीरे यह चर्चा फैलने लगी और भीड़ एकत्र हो गई। उधर से गुजर रहीं एसडीएम गरिमा स्वरूप ने थाने को इसकी सूचना दी। लोगों की उत्सुकता को देखते हुए डीएम ने जीएसआइ के जीएम से वार्ता की। उन्होंने टीम भेजी, जिसने नमूने ले लिये हैं। नदी व आसपास क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि जीएसआइ की रिपोर्ट आने में पांच से सात दिन लगेंगे। जीएसआइ की टीम के जो सदस्य आए थे, उनसे उनकी वार्ता हुई है। उनका कहना है कि कभी-कभी ऐसी गैसें भूगर्भ में उत्पन्न होने लगती हैं, जिनसे बुलबुले निकलते हैं। फिर भी एहतियातन जांच कराई गई है। जो भी होगा, सामने आ जाएगा।