विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकवाद व अलगाववाद पर कोई समझौता न हो : रामदेव

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 13 Mar 2015 03:42 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2015 03:44 PM (IST)

योगगुरू बाबा रामदेव का मानना है कि आतंकवाद तथा अलगाववाद पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बाबा रामदेव सुल्तानपुर के लंभुआ में आयोजित भागवत कथा में शिरकत करने आए हैं।

News Article Hero Image

लखनऊ। योगगुरू बाबा रामदेव का मानना है कि आतंकवाद तथा अलगाववाद पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बाबा रामदेव सुल्तानपुर के लंभुआ में आयोजित भागवत कथा में शिरकत करने आए हैं।

चार्टर प्लेन से सुल्तानपुर पहुंचे बाबा रामदेव ने साफ कहा कि कालेधन के मुद्दे पर मुझसे कुछ भी कहने को मत बोलिए। जम्मू-कश्मीर सरकार के मुशर्रत की रिहाई पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद और अलगाववाद पर कतई कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इस प्रकरण पर केंद्र के साथ ही राज्य सरकार को भी बेहद गंभीर होना चाहिए। यह एक गंभीर समस्या है। इसपर केन्द्र हो या राज्य सरकार उसे ध्यान रखना चाहिए।