Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुलायम ने गौ-सेवा पर आजम खां के योगदान को सराहा

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 19 Nov 2015 04:23 PM (IST)

    माना जा रहे है कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां इन दिनों सपा के मुखिया से नाराज चल रहे हैं, लेकिन मुलायम सिंह यादव ने आज आजम खां के कामों को जमकर सराहा। मुलायम सिंह यादव ने आज लखनऊ में कान्हा उपवन में गौ-पूजा करने के साथ एक

    लखनऊ। माना जा रहे है कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां इन दिनों सपा के मुखिया से नाराज चल रहे हैं, लेकिन मुलायम सिंह यादव ने आज आजम खां के कामों को जमकर सराहा। मुलायम सिंह यादव ने आज लखनऊ में कान्हा उपवन में गौ-पूजा करने के साथ एक पौधा भी लगाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मंत्री आजम खां ने गौ-सेवा के लिए अच्छा काम किया है। उनका योगदान काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आजम खां ने सबसे पहले गौ-हत्या पर सवाल उठाया था। साथ ही उन्होंने गाय की रक्षा के लिए भी सबसे पहले आवाज भी उठाई थी।

    मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव ने इस कान्हा उपवन में गायों की अच्छी देखभाल के लिए दस लाख रुपया दिया था। गाय को बचाने में कान्हा उपवन का योगदान सराहनीय है। उन्होंने माना कि प्रदेश में कुछ जगह पर गाय काटी जा रही है, लेकिन कान्हा उपवन भी एक ऐसा स्थान है, जहां पर गायों की खूब सेवा हो रही है। मुलायम ने कहा कि हम सभी को एक-एक गाय जरूर पालनी चाहिए। गाय के दूध से स्वास्थ काफी अच्छा रहता है। किसानों के लिए भी गाय काफी फायदेमंद हैं। उन्होंने कहा कि आज भी हमारे गांव सैफई में 16 गाय हैं। गाय के दूध के सेवन से ही पहलवान बन गया। पुरातन काल में कृष्ण भगवान ने भी गाय की देखभाल की थी।

    इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव ने अपने छोटे पुत्र प्रतीक यादव के काम को भी सराहा। मुलायम सिंह ने कहा कि प्रतीक तथा उनके सहयोगियों ने भी गाय की रक्षा तथा उनकी देखभाल के लिए अच्छा काम किया है। यह लोग गो रखरखाव का अच्छा काम कर रहे हैं। गाय का मैने हमेशा ख्याल रखा। कान्हा उपवन में आज गो पूजन में मुलायम ने पौधा लगाया। गौ पूजा का पर्व दीपावली के आठवें दिन होता है। आज गौ पूजा में मुलायम सिंह के साथ उनके पुत्र प्रतीक यादव तथा पुत्रवधू अपर्णा भी थे।