Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानवरों से सस्ती इंसानों की जान, ऊंचाहार हादसे में घोर लापरवाही : मायावती

    By Ashish MishraEdited By:
    Updated: Mon, 06 Nov 2017 07:06 PM (IST)

    बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता व मंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपना नाम और फोटो छपवाने के लिए लालायित रहते है। उन पर किसी का कोई नियंत्रण व अंकुश नहीं।

    जानवरों से सस्ती इंसानों की जान, ऊंचाहार हादसे में घोर लापरवाही : मायावती

    लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ऊंचाहार हादसे को केंद्र और प्रदेश सरकारों की घोर आपराधिक लापरवाही बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा शासन में इंसानों की जान जानवरों से भी सस्ती हो गयी है।  हादसे के पांच दिन बाद सोमवार को जारी किए बयान में मायावती ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारी इमारतों व बसों का रंग बदलने को ही राजधर्म मान व्यर्थ में समय व संसाधन बर्बाद कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट में हुआ हादसा में घोर आपराधिक लापरवाही का नतीजा है। भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों व गलत कार्यप्रणाली के कारण इंसानों की जान जानवरों से भी सस्ती होना सर्वसमाज के लिए चिंता की बात है। सरकारों की लापरवाही के कारण बड़ी-बड़ी जानलेवा दुर्घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकारें पूरी तरह से गैर जिम्मेदार व बेपरवाह बनी हैं।


    बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता व मंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपना नाम और फोटो छपवाने के लिए लालायित रहते है। उन पर किसी का कोई नियंत्रण व अंकुश नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्भावना और द्वेष की राजनीति को ही देशसेवा समझा जा रहा हैं। आमजनता का जीवन लगातार बद से बदतर होता जा रहा है।