विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ डीएम ने टेलिकॉम कंपनियों को दी जेल भेजने की चेतावनी

By Ashish MishraEdited By:
Published: Sat, 16 Apr 2016 11:51 AM (IST)Updated: Sat, 16 Apr 2016 11:55 AM (IST)

लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर ने आज टेलिकॉम कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि राजधानी में बढ़ती कॉल ड्राप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर ने आज टेलिकॉम कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि राजधानी में बढ़ती कॉल ड्राप और कनेक्टिविटी की समस्या का जल्द हल नहीं निकाला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजशेखर ने टेलिकॉम कंपनियों को दो महीने के भीतर बेहतर सेवा देने और सभी समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के मुताबिक अगर इस तय समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं निकला तो उन पर फाइन के साथ-साथ जेल की भी हवा खानी पड़ सकती है।

आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में कॉल ड्राप कनेक्टिविटी की समस्या है. जिसकी शिकायत कई बार टेलिकॉम कंपनियों से की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करते हुए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने भी कॉल ड्रॉप की समस्या को गंभीरता से लिया है और इन कंपनियों पर पेनाल्टी लगाने का प्रावधान भी किया है।