विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परशुराम के आदर्शों से सामाजिक न्याय स्थापना की प्रेरणा ले समाज: योगी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 27 Apr 2017 08:51 PM (IST)Updated: Thu, 27 Apr 2017 11:46 PM (IST)

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महर्षि परशुराम की सामाजिक समानता एवं न्याय की स्थापना में बड़ी भूमिका थी। समाज उनके आदर्शों से प्रेरणा ले।

परशुराम के आदर्शों से सामाजिक न्याय स्थापना की प्रेरणा ले समाज: योगी
परशुराम के आदर्शों से सामाजिक न्याय स्थापना की प्रेरणा ले समाज: योगी

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परशुराम जयंती पर जनता को दिए गए अपने बधाई संदेश में कहा कि महर्षि परशुराम की सामाजिक समानता एवं न्याय की स्थापना में बड़ी भूमिका थी। समाज उनके आदर्शों से प्रेरणा ले। 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की चौथी कैबिनेट में महापुरुषों के नाम की 15 छुट्टियां रद

मनमानी नहीं कर सकेंगे बिल्डर्स

नोएडा के विधायक पंकज सिंह की अगुआई में प्रतिनिधिमंडल के लोगों ने योगी से मुलाकात की और बिल्डर्स की मनमानी से अवगत कराया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिल्डर्स की मनमानी पर रोक लगेगी। अगर विकास प्राधिकरणों के अफसरों की इनमें भूमिका होगी तो वे भी नहीं बख्शे जाएंगे। योगी ने यह आश्वासन नोएडा बायर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के लोगों को दिया। 

यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार में आज़म को खतरा नहीं उनकी भैंस भी नहीं गायब होगी 

विनोद खन्ना के निधन पर शोक

योगी आदित्यनाथ ने शोक संदेश में कहा कि विनोद खन्ना एक प्रतिभा संपन्न कलाकार होने के साथ-साथ संवेदनशील जनप्रतिनिधि भी थे। केंद्र में मंत्री रहते हुए उन्होंने उल्लेखनीय सेवा की। योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारीजन के प्रति हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की है। 

तस्वीरः ऐसे बन रही यूपी में देशी शराब

मप्र जाएंगे मुख्यमंत्री योगी

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मध्य प्रदेश जाएंगे। वहां वह मंडला जिले में नर्मदा सेवा एवं जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.20 पर अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय विमान से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह जनसंवाद कार्यक्रम में जाएंगे। रात करीब 7.15 बजे तक वह लखनऊ लौट आएंगे।

 तस्वीरः आप ऐसा क्यों करते हो