यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गलत कामों का विरोध किया इसलिए मंत्रिमंडल से बाहर हूं : शिवपाल
कल्कि महोत्सव में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि गलत काम का विरोध किया था, इसलिए मंत्रिमंडल ...और पढ़ें

संभल (जेएनएन)। कल्कि महोत्सव में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गलत काम का विरोध किया था, इसलिए मंत्रिमंडल से बाहर हूं। सही काम में रोड़ा अटकाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवपाल ने आगे कहा कि डीएम और एसपी को पहले ही बातचीत के जरिए रास्ता निकाल लेना चाहिए था। निजी सम्पत्ति पर किसी भी धर्मस्थल के निर्माण में बाधा नहीं पहुंचाई जानी चाहिए। कल्कि धाम सबके दिलों में बसता है। इसका निर्माण होना ही चाहिए।
वेदांती के सवालों के जवाब में शिवपाल ने कहा कि केन्द्र में दो बार आपकी (भाजपा) सरकार आई लेकिन अयोध्या में राममंदिर नहीं बनवा पाए। हमारी सरकार कल्कि धाम का निर्माण करवाएगी।अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता हठ योगी महाराज भी कल्कि धाम के शिलान्यास की जिद पर अड़े। कहा- हम शिलान्यास करने आए हैं और करके ही जाएंगे। सरकार और प्रशासन को गिरफ्तार करना है तो करे।
पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद, विश्व जागृति मिशन के सुधांशु महाराज, उत्तराखंड सरकार की मंत्री इन्दिरा ह्रदेश भी कल्कि महोत्सव में शामिल होने संभल पहुंचे। धर्मगुरु राधे मां भी शाम को पहुंचेंगी संभल।
यह भी पढ़ें-
-महागठबंधन को लेकर पीके व अखिलेश में मैराथन मीटिंग
-प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी बसपा : मायावती
-आरक्षण न मिला तो भाजपा को सबक सिखाएगा जाट समाज
-बहुमत मिला तो पांच वर्ष में बदल जाएगा उत्तर प्रदेश : राजनाथ सिंह
