विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहुमत मिला तो पांच वर्ष में बदल जाएगा उत्तर प्रदेश : राजनाथ सिंह

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2016 03:49 PM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 05:38 PM (IST)

राजनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुमत के अवसर दिया तो पांच वर्ष में प्रदेश बदला नजर आएगा और दस वर्ष में पूरी तरह विकसित राज्य बन जाएगा।

News Article Hero Image

शामली (जेएनएन)। सहारनपुर से रवाना भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का शामली में स्वागत करने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर को पांच वर्ष में बदल देने का वादा किया। उन्होंने कैराना के एक कालेज में जनसभा को भी संबोधित किया।

जनसभा में संबोधन से पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने वहां पर मौजूद लोगों का शीश झुकाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा यह अभिभावदन 2014 के लोक सभा चुनाव में भाजपा की झोली भरने के लिए है। राजनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। सारी समस्याओं के समाधान का दावा तो नहीं करते लेकिन कोई माई का लाल यह दावा तो कर ही नहीं कर सकता कि अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके किसी भी मंत्री ने कोई भ्रष्टाचार किया हो।

पढ़ें- एक दूसरे को चाचा भतीजे और बुआ दोनो को दे रहीं गाली: अमित शाह

राजनाथ ने कहा कि आप लोगों ने इससे पहले की भी सरकारों में लाखों करोड़ों के घोटाले हुए हैं। पीएम मोदी ने भारत माता का मष्तक ऊंचा किया है। राजनाथ ने कहा कि केंद्र में तो आपने भाजपा की सरकार बना दी लेकिन जब तक उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनती चाहकर भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। यदि आपने उत्तर प्रदेश में बहुमत के अवसर दिया तो पांच वर्ष में प्रदेश बदला नजर आएगा और दस वर्ष में पूरी तरह विकसित राज्य बन जाएगा। इससे पूर्व राजनाथ ने रागिनी गायक ब्रहमपाल का आभार व्यक्त किया।

पढ़ें- राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल सियासी पाखंड के पासवर्ड : नकवी

कैराना पलायन पर कुछ नहीं बोले गृह मंत्री, सपा की कलह पर कसे तंज

राजनाथ सिंह ने सपा में मची महाभारत व कलह पर कहा कि किसी को किसी के घर परिवार की कलह पर नहीं झांकना चाहिए लेकिन इस कलह का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। राजनाथ ने कहा कि अगर सपा यह झगड़ा बंद नहीं कर सकती तो चुनाव आयोग से जल्द चुनाव कराने की संस्तुति करे क्योंकि प्रदेश की जनता को विकास के लिए सरकार चाहिए। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराये जा रहे हैं। भाजपा सरकार बनी तो जांच कराकर लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस कराये जाएंगे। कहा कि वे जनता की आंख में आंख डालकर राजनीति करते हैं जनता की आंख में धूल झोंककर नहीं। मंत्री ने न तो पलायन का जिक्र किया और न ही रंगदारी प्रकरण पर कुछ बोला। प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का मुददा जरूर उठाया।

पढ़ें- अखिलेश की दो टूक - महागठबंधन का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम करेंगे

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तो हमारे मुख्यमंत्री पर कोई आरोप नहीं लगा। मैं आप लोगों से पूछना चाहता हू कि क्या समाजवादी सरकार ने जो वादे किए थे वो पूरे किए। प्रदेश सरकार ने धान खरीद कराने के वादे किए थे जो पूरा नहीं हुआ। केंद्र सरकार खाद की कीमत और कम करने का प्रयास कर रही है। फसल के नुकसान की भरपाई के लिए फसल बीमा योजना शुरू की गई है। इसका उददेश्य है कि कम प्रीमियम में पूरी भरपाई।

पढ़ें- विरासत की चाह जुदा हुई राह, देखें तस्वीरें