विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी बसपा : मायावती

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2016 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 05:36 PM (IST)

प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। हमको पूरा भरोसा है कि इस बार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को भरोसा है कि इस बार उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लंबे समय से लखनऊ में डटी मायावती ने भाजपा के साथ समाजवादी पार्टी पर आज जमकर हमला बोला।

लखनऊ में पार्टी के मुख्यालय माल एवेन्यू में मायावती ने मीडिया से कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। हमको पूरा भरोसा है कि इस बार भी जनता समाजवादी पार्टी के कदाचार से ऊबकर हमको पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मौका देगी। उन्होंने कहा कि हम पहले की तरह ही अपनी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश को सुशासन देंगे।

पढ़ें- अखिलेश की दो टूक - महागठबंधन का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम करेंगे

मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नामी गुंडे हैं, शुरुआत गुजरात से होती है। उन्होंने कहा कि यूपी समेत देश में बीजेपी में छटे हुए गुंडे और माफिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी को जनता का समर्थन सपा को नहीं मिलेगा,सपा ने काम किया होता तो सहारे की जरूरत नहीं होती। वह गठबंधन हुआ तो हार पहले स्वीकार कर लेगी। मायावती ने कहा कि अब सपा का बेस वोट दो हिस्सों में बंट गया है। शिवपाल और अखिलेश का खेमा एक-दूसरे को हराएगा।

पढ़ें- चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी ने मान ली हार : मायावती

मायावती ने कहा कि इन दिनों गृह मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के नेता हवा-हवाई बातें कर रहे। भाजपा लंबे समय से किसान, दलित व गरीबों की विरोधी रही है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार झूठ बोल रही है। अब तो भाजपा की सरकार पूंजीपति तथा देश के बड़े धन्नासेठों के लिए काम कर रही। भाजपा ने अभी तक गन्ना किसानों का कोई बकाया नहीं दिया। इसके साथ ही सपा के शासन में किसान रो रहा है। भाजपा तो बीजेपी किसान विरोधी भूमि अधीग्रहण बिल लाई थी।

विरासत की चाह जुदा हुई राह, देखें तस्वीरें

मायावती ने कहा कि मोदी सरकार 15-15 लाख रुपया देने का अपना वादा पूरा करे। उन्होंने कहा कि अगर इतनी बड़ी रकम मिलेगी तो कार खुद खरीद लेंगे। समाजवादी पार्टी के बारे में उनहोंने कहा कि वर्चस्व की लड़ाई छोड़ मुख्यमंत्री प्रदेश पर ध्यान दें। अब परिवार की लड़ाई से मुख्यमंत्री वक्त निकालें,कानून-व्यवस्था को देखे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली के करीब प्रदूषण को देखे।

पढ़ें- सिर्फ लड़ाने का काम करती हैं सपा व भाजपा : सतीश चंद्र मिश्र

सपा ने भी जमीनी स्तर पर काम नहीं किया,काम किया होता तो रथयात्रा न निकालती। उधर परिवर्तन यात्रा भी बीजेपी का राजनीतिक ड्रामा। काम किया होता तो परिवर्तन यात्रा न निकालनी पड़ती। दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भाड़े की भीड़ लेकर आए। मोदी सरकार ने एक तिहाई कार्य भी नहीं किया। हमने अपनी सरकार में सभी वर्गों का ध्यान रखा। नाकामियों पर पर्दा डाल रही बीजेपी सरकार।

पढ़ें- महागठबंधन : सपा के सहारे वजूद बचाने की जुगत में दगे कारतूस

उन्होंने कहा कि बीएसपी सरकार ने बहुत काम किए। हमारी योजनाओं का नाम सपा ने बदला। बीएसपी सरकार में जनविरोधी कार्य नहीं हुए। बीएसपी ने सर्वसमाज के लिए काम किया। हम अब बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं पर पर्दाफाश करेंगे। मतदाता बीजेपी के बहकावे में न आएं, सावधान रहें। बीजेपी सरकार ने अभी चुनावी वादे पूरे नहीं किए।