विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागपत में कांस्टेबल ने किया गर्भवती से दुष्कर्म, निलंबित कर जेल भेजा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 13 Feb 2015 03:56 PM (IST)Updated: Fri, 13 Feb 2015 06:19 PM (IST)

बागपत में कल एक हेड कांस्टेबल ने किया गर्भवती महिला से दुष्कर्म किया। आज मामले पर काफी बवाल होने पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ।बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी हेड कांस्टेबल हरेंद्रपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कप्तान ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर उसकी डाक्टरी कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

बागपत के बड़ौत की गुड़ मंडी पुलिस चौकी में तैनात हेडकांस्टेबल ने कल रात एक गर्भवती महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी को लोगों ने हिलवाड़ी गांव में रंगे हाथ धर दबोचने के बाद उसको जमकर पीटा और मुर्गा भी बनाया। मौके पर मौजूद उसका साथी फरार हो गया। उधर, हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच हेडकांस्टेबल को हिरासत में ले लिया। पीडि़ता ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है।

कल देर रात्रि मंडी चौकी पर तैनात एचसीपी (हेडकांस्टेबल) अपने एक साथी पुलिसकर्मी को लेकर बाइक से हिलवाड़ी गांव पहुंचा। पीडि़ता के मुताबिक दोनों उसके घर के बाहर आकर किसी का नाम-पता पूछने लगे। इस दौरान एचसीपी ने महिला से पानी मांगा और घर में घुस गया। वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि एचसीपी ने अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी और विरोध करने पर उसे दबोच लिया। शोर मचाने का प्रयास करने पर उससे मारपीट की। बाद में उसका साथी पुलिसकर्मी घर के बाहर खड़ा हो गया और एचसीपी ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान लोगों ने एचसीपी को रंगेहाथ दबोच लिया, जबकि साथी पुलिसकर्मी मौका पाकर फरार हो गया।

ग्रामीणों ने एचसीपी को बंधक बना लिया और मुर्गा बनाकर जमकर पीटा। उससे ऊठक-बैठक भी लगवाई। उधर, हंगामे की सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देकर एचसीपी को हिरासत में ले लिया। महिला ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एचसपी का कहना है कि महिला ने ही उसे बुलाया था। उसने दुष्कर्म नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना है मामला प्रेम-प्रसंग का है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। देररात्रि मौके पर पहुंचे एसपी शरद सचान ने भी आरोपी हेड कांस्टेबल से पूछताछ की।कोतवाल बड़ौत राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी के शराब पीने की पुष्टि हुई है। आरोपी व महिला के कपड़े जांच के लिए आगरा लैब भेजे हैं।

दुष्कर्म का आरोप गलत : आरोपी

आरोपी एचसीपी का कहना है कि दुष्कर्म का गलत आरोप है। मैं तो गांव में सट्टे की सूचना में दबिश देने गया था। प्लानिंग के तहत फंसाया गया है।