विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विसर्जन के दौरान बवाल के बाद बिगड़ा गोंडा का माहौल, तीन सस्पेंड

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 23 Sep 2015 09:56 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2015 10:08 AM (IST)

गोंडा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अराजक तत्व द्वारा पत्थर फेंके जाने से दो पक्षों में जबरदस्त भिड़ंत हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। गोंडा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अराजक तत्व द्वारा पत्थर फेंके जाने से दो पक्षों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इससे शहर का माहौल बिगड़ गया। आक्रोशित भीड़ ने कई दुकानें फूंक दीं। दोनों पक्षों से पथराव और फायङ्क्षरग भी हुई। दो पुलिस कर्मियों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद शहर में तनाव व्याप्त है।

घटना की सूचना पाकर आइजी गोरखपुर जोन पीसी मीणा ने भी प्रभावित इलाके का दौरा किया। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया। इनमें एसओ कौडिय़ा आलोक दूबे, चौकी इंचार्ज बडग़ांव दिग्विजय शाही, रमेश चंद्र राय शामिल हैं। एसपी ने तीनों को सस्पेंड करने की पुष्टि की है।

आज शाम करीब सवा पांच बजे चौक के दयानंद नगर उतरौला रोड पर कुछ प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान किसी अराजक तत्व ने पत्थर फेंक दिया। इससे लोग भड़क गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। कुछ लोगों ने एक सैलून में आग लगा दी। इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए। दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। पथराव व फायरिंग शुरू हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल व सीओ सदर अखंड प्रताप ङ्क्षसह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को देख लोग और भड़क गए और देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया। देखते ही देखते कई दुकानें फूंक दी गईं। कई वाहन जला दिए गए। पुलिस ने मोर्चा संभाला और आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर बितर किया। घटना में दो 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के जवान सुरेंद्र पाल , सुशील कुमार यादव समेत पांच लोग घायल हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट को भी हल्की चोट लगी हैं।

इधर, डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कई जिलों की फोर्स बुला ली गई है। धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने दो लोगों के घायल होने की बात कही।