विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में पच्चीस लाख रुपए से भरा एटीएम उठा ले गए चोर

By Ashish MishraEdited By:
Published: Wed, 27 May 2015 12:49 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 12:57 PM (IST)

बरेली मीरगंज के गांव सहोडा में बैक ऑफ बङौदा शाखा के बाहर लगी एटीएम मशीन देर रात चोरों ने पार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। बरेली मीरगंज के गांव सहोडा में बैक ऑफ बङौदा शाखा के बाहर लगी एटीएम मशीन देर रात चोरों ने पार कर दी। एटीएम के अंदर 25 लाख रुपए कैश लोड था। सुबह जब बैंक कर्मचारी पहुंचे तो एटीएम मशीन ही गायब पाकर सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला है कि रात में किसी समय चोर घुसे उन्होंने पहले एटीएम को तोडऩे का प्रयास किया। असफल रहने पर वह मशीन ही उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।