विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस्ती में मकान ढहने से चार लोगों की मौत, दो घायल

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 28 Jun 2015 10:11 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2015 11:36 AM (IST)

बस्ती शहर में आज करीब 40 वर्ष पुराना मकान ढहने से चार लोगों की मौत हो गई। अभी भी मकान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। बस्ती शहर में आज करीब 40 वर्ष पुराना मकान ढहने से चार लोगों की मौत हो गई। अभी भी मकान का मलवा हटाया जा रहा है। तेज बारिश के कारण मलवा हटाने में दिक्कत हो रही है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हैं।

बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में आज सुबह रेलवे स्टेशन के सामने एक दो मंजिला जर्जर मकान ढहने से उसमे सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर मौत हो गई। राहत कार्य में लगी टीम ने 12 वर्षीय राहुल को बेहोशी की हालत में मलबे से निकालने में कामयाबी हासिल की है।

दो मंजिला जर्जर मकान में 40 वर्षीय दीपू उपाध्याय पुत्र स्व.मुन्नी लाल अपने परिवार के साथ सो रहे थे। आधी रात के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दरम्यान मकान के अलग-अलग हिस्से ढहने लगे। बारिश की वजह से पास का कोई व्यक्ति घर से नहीं निकला। थोड़ी देर में मकान जमींदोज हो गया। मकान के मलवे में दबकर 40 वर्षीय दीपू उपाध्याय, उनकी मां 60 वर्षीय शुभ लता, 15 वर्षीया अंशिका पुत्री दीपू उपाध्याय,10 वर्षीया हर्शिता मलबे के नीचे दब गये। इस मकान ढहने की सूचना के बाद पंहुची पुलिस ने नागरिकों की मदद से मलबे को हटाना शुरू किया। घंटों कोशिश के बाद बेहोशी की हालत में दीपू के 10 वर्षीय पुत्र राहुल को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अभी मकान का मलबा हटाया जा रहा है। तेज बारिश की वजह से मलबा हटाने में अवरोध उत्पन्न हो रहा है।