यूपी सरकार को छह माह बाद किसान लाठी लेकर दौड़ाएगा : अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मानना है कि उत्तर प्रदेश का पीडि़त किसान छह माह में उत्तर प्रदेश सरकार को लाठी लेकर दौड़ाएगा। अमित ...और पढ़ें

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मानना है कि उत्तर प्रदेश का पीडि़त किसान छह माह में उत्तर प्रदेश सरकार को लाठी लेकर दौड़ाएगा। अमित शाह आज हाथरस के सिकदरांराऊ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बहुत धन दिया है, लेकिन उत्तर प्रदेश में बाप-बेटे (मुलायम-अखिलेश) की सरकार अभी तक उसको पीडि़त किसानों को बांट तक नहीं पा रही है। उन्होंने जनसभा में लोगों से उत्तर प्रदेश की सरकार को उखाडऩे का आ²वान किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक बार फिर से किसानों के नुकसान का सर्वे करने को कहा था, लेकिन अभी तक सर्वे की सूची ही नहीं बन पाई है। इससे तो लगता है कि अभी दोबारा सर्वे नहीं हो पाया है। इससे तो लगता है कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की विरोधी है। अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी नीतियां आम आदमी के लिए काफी हितकारी हैं।
इस जनसभा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी संबोधित किया। वाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल बना है। हर तरफ लूट मची है। हर आदमी अपने को ठगा महसूस कर रहा है और प्रदेश सरकार सिर्फ लंबी चौड़ी बातें करने और लोगों को लुभाने में लगी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।