विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूकंप से फिर दहले नेपाल के लोग , तीव्रता 5.1

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 23 Aug 2015 08:48 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2015 09:03 PM (IST)

मधेशी आंदोलन की चपेट में आया नेपाल रविवार को भूकंप के झटकों से एक बार फिर हिल उठा। दोलखा, मुगक्षिंलग, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। मधेशी आंदोलन की चपेट में आया नेपाल रविवार को भूकंप के झटकों से एक बार फिर हिल उठा। दोलखा, मुगक्षिंलग, नारायणघाट, गोरखा सहित पर्वतीय क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किये गए। दिन में 2.47 बजे आये भूकंप के झटके से लोग सहम गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप 5.1 मापा गया। अनहोनी की आशंका से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चीख पुकार मच गई। लोग 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप की कल्पना कर कांप गए। महराजगंज से हमारे संवाददाता ने बताया कि माओवादी आंदोलन के चलते धरना-प्रदर्शन का दौर भूकंप के चलते कुछ देर के लिए थम सा गया। जहां तहां सड़कों पर वाहन भी खड़े कर दिए गए। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक भूकंप का केंद्र दोलखा था। इस भूकंप से किसी जन व धन हानि की सूचना नहीं है।