विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने दयाशंकर की पत्नी स्वाति को बनाया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

By Ashish MishraEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2016 07:55 PM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2016 09:44 AM (IST)

बसपा अध्यक्ष मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा से बर्खास्त किये गये प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ ( जेएनएन)। भाजपा में मोर्चा और प्रकोष्ठ के गठन की प्रक्रिया काफी समय से अटकी पड़ी थी लेकिन शुक्रवार को भाजपा ने चार मोर्चों के अध्यक्ष घोषित कर दिए। बसपा अध्यक्ष मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा से बर्खास्त किये गये प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को महिला मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।

राहुल के 'दलाली' वाले बयान पर सियासी दंगल, भाजपा-कांग्रेस आमने सामने

इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चा के भी अध्यक्ष घोषित कर दिए गये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को इन नये अध्यक्षों की घोषणा की। प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक मोहनलाल गंज के सांसद कौशल किशोर को अनुसूचित जाति मोर्चा, राबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, स्वाति सिंह को महिला मोर्चा और वाराणसी के हैदर अब्बास चांद को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

कपिल सिब्बल के बयान पर भाजपा के संबित पात्रा का जवाब

भाजपा के अनुशासन से बंधकर रहूंगी : स्वाति
नवरात्र से नारी सशक्तिकरण का भी बोध होता है। भाजपा ने नवरात्र में महिला मोर्चा की कमान स्वाति सिंह को सौंपी तो स्वाति ने भी एलान कर दिया कि अब वह भाजपा के अनुशासन से बंधकर रहेंगी और पार्टी को कभी शिकायत का मौका नहीं देंगी। अभी तक वह खुद अपनी व्यक्तिगत लड़ाई लड़ रही थी लेकिन अब वह हर महिला की लड़ाई लड़ेंगी। बुराई के खिलाफ उन्होंने हर महिला से दुर्गा और काली बनने के आह्वान के साथ भाजपा के प्रति आभार जताया है। स्वाति ने कहा कि भाजपा ने मेरी लड़ाई को स्वीकार किया इसलिए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उधर, स्वाति के पति भाजपा से बर्खास्त पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि अब तक मेरी पत्नी मेरा सहयोग कर रही थीं लेकिन अब मैं उनका सहयोग करूंगा। सिंह का कहना है कि भाजपा महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच रखती है और उसे लगा कि स्वाति को ही अध्यक्ष बनाना ज्यादा बेहतर है।