Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुलायम की बहू अपर्णा यादव ने कहा अच्छा कार्य कर रही योगी सरकार

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Fri, 31 Mar 2017 09:54 PM (IST)

    मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में अच्छा कार्य कर रही है। वह राजनीति में शिष्टाचार को बढ़ावा देने की पक्षधर हैं।

    मुलायम की बहू अपर्णा यादव ने कहा अच्छा कार्य कर रही योगी सरकार

    लखनऊ (जेएनएन)। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि एक बार निवेदन करने पर ही मुख्यमंत्री कान्हा उपवन आने को राजी हो गए। यह उनकी सहजता है। यह उनके राजनीतिज्ञ शिष्टाचार को दर्शाता है। वह राजनीति में शिष्टाचार को बढ़ावा देने की पक्षधर हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह सरोजनीनगर के नादरगंज स्थित कान्हा उपवन पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं की तारीफ की। मुख्यमंत्री सबसे पहले परिसर में बने राधा-कृष्ण मंदिर में गए, फिर गौशाला जाकर गायों को दुलारा, उन्हें चारा खिलाया। उन्होंने वहां की चिकित्सीय व्यवस्था को देखा। उनके साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढेंः योगी सरकार के एंटी रोमियो अभियान को हाईकोर्ट ने सही ठहराया

    अपर्णा बिष्ट और अजय कुमार बिष्ट

    कान्हा उपवन से मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद मीडियाकर्मियों ने अपर्णा से पूछा कि वह अपर्णा बिष्ट हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वास्तविक नाम अजय कुमार बिष्ट है। इस पर अपर्णा यादव ने कहा कि वह भी बिष्ट हैं। हम भी बिष्ट हैं। दोनों भाई-बहन जैसे हैं। अपर्णा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ कान्हा उपवन में बतौर मुख्यमंत्री आए थे। वह प्रदेश के मुखिया हैं। वहीं, प्रतीक यादव ने कहा कि कान्हा उपवन में लावारिस घूमने वाले पशुओं को बेहतर सुविधा दी जाती है। उनकी सेवा की जाती है। 

    यह भी पढेंः आजम ने दी योगी सरकार के दबाव में रामपुर से बगावत शुरू होने की चेतावनी

    बेहतर सुविधाएं देने का दिया निर्देश 

    मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे कान्हा उपवन पहुंचे। उन्होंने कान्हा उपवन को बेहतर सुविधाएं देने का निर्देश दिया। कहा कि कान्हा उपवन की तरह और भी सेंटर खुलने चाहिए, जहां जीवों को आश्रय और चिकित्सा मिल सके। निरीक्षण के दौरान नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, स्वाति सिंह, प्रतीक यादव, अपर्णा यादव, प्रमुख सचिव नगर विकास कुमार कमलेश, नगर आयुक्त उदयराज सिंह और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविंद कुमार राव भी उपस्थित रहे। 

    कान्हा उपवन की खूबी 

    कान्हा उपवन नगर निगम द्वारा बनाया गया आवारा पशुओं का सेंटर हैं, जिसका संचालन वर्ष 2012 से जीवआश्रय संस्था कर रही है। इसके बाद ही यहां पशुओं के लिए चिकित्सा व्यवस्था की शुरुआत हुई। वर्तमान में जीव आश्रय द्वारा यहां एक हजार से अधिक गोवंशीय पशुओं का संरक्षण हो रहा है। संस्था की ओर से गत पांच सालों में यहां 15 हजार से अधिक पशुओं का इलाज कराया गया। यहां पांच पशु चिकित्सक, 30 पैरामेडिकल स्टॉफ, ड्रेसर एवं सौ से अधिक कर्मचारी पशुओं की देखरेख के लिए कार्यरत हैं। निराश्रित पशुओं का निशुल्क इलाज किया जाता है। यहां छह एंबुलेंस भी हैं। 

    यह भी पढेंः आस्था पर चोट के बाद बुलंदशहर, रामपुर, संभल और हापुड़ में तनाव

    परी से मिले मुख्यमंत्री

    कान्हा उपवन में पिछले दो साल से परी नाम की एक फीमेल डॉग रह रही है। उसके अगले दोनों पैर कटे हैं। हादसे का शिकार हुई परी की यहां देखरेख की जाती है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परी को भी पुचकारा। मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री ने परी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री को डॉक्टरों ने पशुओं के पेट से निकलने वाले पॉलीबृजवार (पॉलीथीन से बना गोला) व ट्राईकोबृजवार (बाल से बना गोला) भी दिखाए। कान्हा उपवन के सचिव यतेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री से पशु संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात हुई है। इस अभियान में लोगों को पशुओं को प्यार और संरक्षण देने के लिए जागरूक किया जाएगा। 

    यह भी पढेंःप्रिंट मीडिया को गांव तक लोकप्रिय बनाने में सत्यमोहन को वर्ल्ड आइकॉन अवार्ड