Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चक्रवाती हवाओं के चलते मौसम में बदलाव की उम्मीद, बारिश संभव

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Thu, 05 Oct 2017 09:28 AM (IST)

    मौसम करवट बदल रहा है। इससे नमी बढ़ेगी और पूर्वी हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की उम्मीद है। मानसून की अंतिम बारिश भी हो सकती है।

    चक्रवाती हवाओं के चलते मौसम में बदलाव की उम्मीद, बारिश संभव

    लखनऊ (जेएनएन)। मौसम फिर करवट बदल रहा है। इससे मौसम में नमी बढ़ेगी और पूर्वी हवाएं चलेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें पडऩे की उम्मीद है। मानसून की अंतिम बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक छह से आठ अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण पूर्व के चित्रकूट, मीरजापुर, सोनभद्र और इलाहाबाद के दक्षिणी हिस्से में छिटपुट बारिश संभव है। बुंदेलखंड और मध्य उप्र में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। भारतीय मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक के मौसम के बारे में जो पूर्वानुमान जताया है। उसके अनुसार प्रदेश के बाकी हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: लखनऊ जिला जज बिल्डिंग के शौचालय में विस्फोट से अफरातफरी

    चक्रवाती हवाओं से मौसम में बदलाव 

    स्काइमेट के मुताबिक नौ अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। दस से 12 अक्टूबर के बीच पूर्वी व सेंट्रल यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि चक्रवाती हवाओं के चलते मौसम में बदलाव की उम्मीद है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन भी दिख रही है, जो यूपी होकर गुजरेगी। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ सेंट्रल यूपी जिसमें लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद व वाराणसी आदि हैं में भी बारिश की संभावना है। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा। 

    यह भी पढ़ें:  कैबिनेट फैसलाः यूपी में सब्सिडी के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर